छात्र संवाद कार्यक्रम के दौरान छात्रों से हुई पढ़ाई संबंधित विशेष चर्चाएं
नौतन। नौतन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंगलपुर बाजार स्थित न्यू ज्ञानी कोचिंग में छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ।छात्र संवाद कार्यक्रम में युवाओं की प्रेरणादायक कांग्रेस नेता रवि भूषण ने कई सारे पहलुओं पर चर्चा किया।आगामी 19 तारीख को पटना में आयोजित रोजगार मेले का आयोजन पर विस्तृत चर्चा किया एवं बताया कि बिहार से पलायन तब भी रुख सकता है जब हम लोग शिक्षित होंगे,हम अपने हक और हुकुक की बात तब भी कर सकते हैं जब हम लोग शिक्षित होंगे,हम अपने हक और अधिकार के लिए तभी लड़ पाएंगे जब हम लोग शिक्षित होंगे।शिक्षा के महत्व सर्वपरी है लेकिन सरकार जिस तरह से शिक्षा की स्तर गिराया है वह काफी निंदनीय एवं चिंता जनक है। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं से आगे की लक्ष्य जाना एवं उज्जवल भविष्य की कामना किया एवं छात्र-छात्राओं में उत्साह भरा,उत्साहित बच्चों ने रवि भूषण के संबोधन पर जोरदार तालिया से उनका स्वागत किया।वही कोचिंग के संचालक शिक्षक विवेक कुमार एवं व्यवस्थापक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं की प्रेरणादायक रवि भूषण के आगमन पर उनका शुक्रगुजार किया।वही शिक्षक विवेक कुमार ने बताया कि यह पहली बार हम ऐसे देख रहे हैं कि नौतन विधानसभा में कोई छात्र संवाद कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के पढ़ाई में हो रही बदाए को भी जान रहे हैं।मेधावी,गरीब,पढ़ाई से संबंधित आर्थिक स्थिति से कमजोर छात्र-छात्राओं को भी प्रेषित कर रहे हैं और आर्थिक स्थिति से कमजोर छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा दे रहे हैं कि शिक्षा में पैसा बोझ नहीं हो सकता है,शिक्षा पर लगातार बल दे रहे हैं। वही कांग्रेस नेता रवि भूषण ने इस सुदूर इलाके चल रही शिक्षा की मंदिर न्यू ज्ञानी कोचिंग के संचालक विवेक कुमार को धन्यवाद व्याप्त किया।








