उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समीकरण बदलेगी योगी की पीएम मोदी से मुलाकात!

चरण सिंह
उत्तर प्रदेश भाजपा में जो चल रहा है वह बीजेपी को गर्त में ले जा रहा है। केशव प्रसाद मौर्य जिस तरह से योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लामबंदी कर रहे हैं और केंद्रीय नेतृत्व कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहा है, उसके आधार पर कहा जा सकता है कि यह कहीं न कहीं केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर हो रहा है। हां यह जरूर कहा जा सकता है कि योगी आदित्यनाथ इस घेराबंदी से टस से मस नहीं हो रहे हैं। यह योगी आदित्यनाथ की दृढ़ता ही रही कि जो नेता केशव प्रसाद मौर्य के साथ योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लामबंदी कर रहे थे, उनमें से संजय निषाद भी योगी आदित्यनाथ से मिले हैं। केशव प्रसाद मौर्य को एहसास करने के लिए योगी आदित्यनाथ केशव प्रसाद मौर्य को सिराथू विधानसभा सीट से हराने वाली विधायक पल्लवी पटेल से मिले हैं। पल्लवी पटेल से योगी आदित्यनाथ की मुलाकात से उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नीति आयोग की मीटिंग में भाग लेने दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली में उनकी मुलाकात पीएम मोदी से होगी। ऐसे में यह माना जा रहा है कि पीएम मोदी उत्तर प्रदेश में हस्तक्षेप कर केशव प्रसाद मौर्य प्रकरण को शांत करवा सकते हैं।
कल प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद केशव प्रसाद मौर्य पर शिकंजा कसा जा सकता है? ऐसे में प्रश्न यह उठता है कि केशव प्रसाद मौर्य जब उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के साथ लामबंदी कर रहे हैं तो उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है ? क्या केंद्रीय नेतृत्व योगी आदित्यनाथ को निपटाना चाहता है। ऐसे में प्रश्न यह भी उठता है कि योगी आदित्यनाथ की घेराबंदी का दुष्प्रभाव उप चुनाव पर नहीं पड़ेगा? या फिर उत्तर प्रदेश में ऐसा कौन सा नेता है जो योगी आदित्यनाथ की जगह ले सके। केशव प्रसाद मौर्य तो खुद हारे हुए नेता हैं। ऐसे में यदि उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया जाता है तो संदेश गलत नहीं जाएगा ? तो फिर बीजेपी में कौन सा नेता है जो उत्तर प्रदेश संभाल सकता है। योगी आदित्यनाथ की तरह अपने दम पर सरकार बनवा सकता है। लोकसभा में ६२ सीटें जितवा सकता है। वैसे भी योगी आदित्यनाथ ने दो बार लगातार मुख्यमंत्री बनकर उत्तर प्रदेश में इतिहास रचा है। वैसे भी आरएसएस का हाथ योगी आदित्यनाथ के सिर पर बताया जा रहा है। ऐसे में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटाना मुश्किल है।
दरअसल पल्लवी पटेल अपना दल (कमेरावादी) की विधायक हैं। वह समाजवादी पार्टी के समर्थन से विधायक बनी हैं। लोकसभा चुनाव में उन्होंने अखिलेश यादव से बगावत कर पीडीएम बना लिया था। यह पीडीएम उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी के साथ मिलकर बनाया। हालांकि लोकसभा चुनाव में उन्हें खास सफलता नहीं मिली है। पल्लवी पटेल की बहन अनुप्रिया पटेल अपना दल से मिर्जापुर से सांसद हैं। पल्लवी पटेल और अनुप्रिया पटेल के बीच ३६ का आंकड़ा बताया जाता है। वैसे भी केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही अनुप्रिया पटेल भी ओबीसी आरक्षण को लेकर योगी आदित्यनाथ को घेर रही हैं। ऐसे में पल्लवी पटेल न केवल केशव प्रसाद मौर्य बल्कि अनुप्रिया पटेल की काट बताई जा रही है।

  • Related Posts

    सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली : यदि जेन जी से इतनी ही हमदर्दी है तो सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरें मोहन भागवत! 
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    चरण सिंह  एक कहावत है कि सौ चूहे…

    Continue reading
    सरकारी स्कूल बचेंगे तो शिक्षा, संस्कार और संस्कृति भी बचेगी
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

     डॉ. सत्यवान सौरभ किसी भी राष्ट्र की वास्तविक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!