नायब नाजिर की हत्या मामले योगी ने एसडीएम को किया निलंबित, गिरफ्तारी पर अड़े हैं कर्मचारी 

द न्यूज 15 
लखनऊ। प्रतापगढ़ में नायब नाजिर की पिटाई से मौत के मामले में सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। योगी ने सक्रियता दिखाते हुए वहां के एसडीएम को निलंबित कर दिया है। दरअसल नायब नाजिर की मौत को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलन शुरू हो गया है। वाराणसी समेत तमाम जिलों में तहसीलकर्मियों काम ठप्प कर आंदोलन पर चले गए हैं। सभी कर्मचारी एसडीएम तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
एसपी सतपाल अंतिल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि लालगंज तहसील के एसडीएम ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह ने तहसील कार्यालय में नायब नाजिर सुनील कुमार शर्मा को अपने तीन साथियों के साथ उसके घर में घुसकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। अंतिल के अनुसार, गम्भीर रूप से घायल शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था कि उपचार के दौरान दो-तीन अप्रैल की रात उसने दम तोड़ दिया। उनके अनुसार मृतक के बेटे सुधीर शर्मा की तहरीर के आधार पर एसडीएम व अज्ञात लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
उधर सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक ट्वीट में बताया गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ की तहसील लालगंज में पदस्थ सुनील कुमार शर्मा की मृत्यु के संबंध में एसडीएम लालगंज के पद पर तैनात ज्ञानेंद्र विक्रम के विरूद्ध प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए उन्हें निलंबित करने का निर्देश दिया है।

Related Posts

वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

वाराणसी में हाल ही में एक वीडियो वायरल…

Continue reading
शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

  • By TN15
  • March 20, 2026
मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

  • By TN15
  • March 20, 2026
हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

  • By TN15
  • March 20, 2026
अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

  • By TN15
  • March 20, 2026
पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल

  • By TN15
  • March 20, 2026
विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल

यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

  • By TN15
  • March 19, 2026
यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है