येचुरी ने प्रधानमंत्री से की संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक बुलाने की मांग

नई दिल्ली | भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी) नेता सीताराम येचुरी ने प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त किसान मोर्चा के साथ तुरंत बैठक बुलाने की मांग की है।

सीपीआईएम नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद येचुरी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी को किसानों की मांगों को संसद सत्र से पहले सुनना चाहिए। ताकि सही फैसला लिया जा सके।

संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री मोदी को एक खुला पत्र लिखा था। जिसमें किसानों ने केंद्र सरकार से अपनी मांगो का जिक्र किया था। किसान मोर्चा ने इस पत्र में लिखा है, देश के करोड़ों किसानों ने 19 नवंबर 2021 की सुबह राष्ट्र के नाम आपका संदेश सुना, हमने गौर किया कि 11 राउंड वार्ता के बाद आपने द्विपक्षीय समाधान की बजाय एकतरफा घोषणा का रास्ता चुना, लेकिन हमें खुशी है कि आपने इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी है। हम उम्मीद करते हैं कि आपकी सरकार इस वचन को जल्द से जल्द और पूरी तरह निभायेगी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला करती है। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की संवैधानिक प्रक्रिया को शुरू करेंगे। उन्होंने किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील भी की थी।

  • Related Posts

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading
    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार