फिजियोथेरेपी सत्र से गुजर रहे हैं उद्धव ठाकरे : सीएमओ

मुंबई | सर्वाइकल स्पाइन की समस्याओं के समाधान के लिए अपनी सर्जरी के एक हफ्ते से भी अधिक समय बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सेहत में सुधार हो रहा है और फिलहाल उनका फिजियोथेरेपी का कोर्स चल रहा है। एक अधिकारी ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी।

सीएमओ की ओर से एक आधिकारिक घोषणा में कहा गया है, “मुख्यमंत्री की रीढ़ की सफल सर्जरी हुई है और सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है। वह वर्तमान में बहुत स्थिर हैं और उन्हें नियत समय में छुट्टी दे दी जाएगी।”

ठाकरे (61), जो शिवसेना अध्यक्ष भी हैं, महा विकास अघाड़ी सरकार के प्रमुख हैं, जिसमें शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस शामिल हैं। उन्हें 10 नवंबर को एचएनआरएफएच में भर्ती कराया गया था।

इस बीच, भारतीय नौसेना के एक समारोह के लिए मुंबई गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बारे में बताया जा रहा है कि उन्होंने ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

सीएम 17 नवंबर को उनकी नौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए शिवसेना के संस्थापक और उनके पिता दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पर नहीं जा सके थे।

राजनीतिक हलकों में नए सिरे से आशंका जताई जा रही है कि क्या सीएम रविवार (28 नवंबर) को यहां एमवीए की प्रस्तावित दूसरी वर्षगांठ समारोह में शामिल हो पाएंगे? यहां तक कि अभी इस संबंध में भी कोई स्पष्टता नजर नहीं आ रही है कि ठाकरे महाराष्ट्र विधानमंडल के आगामी शीतकालीन सत्र में भी शामिल हो पाएंगे या नहीं।

Related Posts

एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस…

Continue reading
TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

हम तो बस हार ही चुके थे साथी

हम तो बस हार ही चुके थे साथी

मैं क्या देख रही हूं …

मैं क्या देख रही हूं …

आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा