तीन घंटे में पहुंच जायेंगे पटना:डिप्टी सीएम

 विजय सिन्हा ने कहा: राज्य में बिछाया जा रहा सड़कों का जाल

 पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने विभाग की उपलब्धियों को बताने हेतु एक प्रेसवार्ता किया। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में अभी करीब डेढ़ करोड़ हजार से अधिक राशि की लागत से सड़क और पुल पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। हमलोग सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार के अवरोध को खत्म करने पर काम कर रहे हैं। राज्य में हम सड़कों का जाल बिछा रहे हैं। बिहार में एनडीए की सरकार प्रगति के लिए समर्पित है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से वादा किया था कि राज्य के किसी भी कोने से पांच घंटे में पटना पहुंचा जाएगा लेकिन अब हमलोग नया लक्ष्य रख रहे हैं कि 2027 तक तीन से साढ़े तीन घंटे में पटना पहुंच सकें। राज्य में एनएच की लंबाई बढ़ाने की भी कोशिश की जा रही है। इसके लिए हमलोग केंद्र सरकार की भी मदद ले रहे हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि हमलोग बिहार की सड़कों को राष्ट्रीय मानक के अनुरूप एनएच में तब्दील करने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया है।
राज्य में निर्माणाधीन मुजफ्फरपुर बायपास, बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन निर्माण कार्य फरवरी 2025 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। इसके साथ ही सिमरिया औंटा के बीच सड़क निर्माण जल्द ही पूर्ण हो जायेगा। गया डोभी पथ का निर्माण करीब पूरा हो चुका है। हाईस्पीड कॉरिडोर और एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार पूरी ताकत के साथ जमीन उपलब्ध करवा रही है और केंद्र की सरकार लगातार सड़क निर्माण कर रहे हैं। दोनों सरकार के आपसी सामंजस्य से प्रधानमंत्री की कल्पना के अनुसार बिहार के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
बिहार में आज 14 बायपास सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति में है। कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए हमने ओपीआरएमसी में पारदर्शिता लाने के लिए आमजनों को भी उपलब्ध करवाया है। लोगों का इस सरकार पर विश्वास बढ़ा है। बिहार में सभी विभाग सुशासन लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
आपलोगों के माध्यम से जो भी गड़बड़ी की जानकारी आती है मैं खुल कर कह रहा हूं कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले को छोड़ा नहीं जायेगा बल्कि उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जायेगी। जो भी अधिकारी भ्रष्ट होंगे उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी और विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी काम पारदर्शिता के साथ तय समय में पूरी की जाएगी।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थलपति विजय की रणनीति पर चलेगी कांग्रेस! यूपी में समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर सलमान खुर्शीद ने कह दी बड़ी बात

    • By TN15
    • June 23, 2026
    थलपति विजय की रणनीति पर चलेगी कांग्रेस! यूपी में समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर सलमान खुर्शीद ने कह दी बड़ी बात

    महाराष्ट्र में हो गई मानसून की एंट्री! 12 दिन देरी से पहुंचा, मुंबई समेत कई अन्य हिस्सों में बारिश   

    • By TN15
    • June 23, 2026
    महाराष्ट्र में हो गई मानसून की एंट्री! 12 दिन देरी से पहुंचा, मुंबई समेत कई अन्य हिस्सों में बारिश   

    Explained: NEET UG री-एग्जाम पेपर खत्म, सवाल अधूरे! अंडरगारमेंट्स में फोन से लेकर हिजाब तक कैसे बना बवाल?

    • By TN15
    • June 23, 2026
    Explained: NEET UG री-एग्जाम पेपर खत्म, सवाल अधूरे! अंडरगारमेंट्स में फोन से लेकर हिजाब तक कैसे बना बवाल?

    दुनिया को बेधड़क तेल बेचेगा ईरान, अमेरिका ने हटा लिया बैन, भारत को होगा बंपर फायदा!    

    • By TN15
    • June 23, 2026
    दुनिया को बेधड़क तेल बेचेगा ईरान, अमेरिका ने हटा लिया बैन, भारत को होगा बंपर फायदा!    

    कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी!

    • By TN15
    • June 23, 2026
    कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी!

    राज्य मानवाधिकार आयोग पहुंचा लखनऊ अग्निकांड का मामला, शिकायतकर्ता ने की विस्तृत जांच की मांग

    • By TN15
    • June 23, 2026
    राज्य मानवाधिकार आयोग पहुंचा लखनऊ अग्निकांड का मामला, शिकायतकर्ता ने की विस्तृत जांच की मांग