वैशाली: लोदीपुर स्कूल में अनूठी पहल, सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

मोहन कुमार सुधांशु

वैशाली। गोरौल प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लोदीपुर में छात्रों को नियमित उपस्थिति के लिए प्रोत्साहित करने की सराहनीय पहल की गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक (एच.एम.) विनोद कुमार ने वर्ग 5 के उन छात्रों को पुरस्कृत किया, जिनकी उपस्थिति दिसंबर 2024 में सर्वाधिक रही।

वर्ग शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में यह पहल की गई, जिसमें नियमित उपस्थिति को बढ़ावा देने के लिए छात्रों को कॉपी और पेंटिंग बुक देकर सम्मानित किया गया। माह दिसंबर में 25 कार्य दिवसों में आदित्य राज, अन्नू कुमारी और निशा कुमारी ने पूरे 25 दिन उपस्थिति दर्ज कराई, जिसके लिए उन्हें पेंटिंग बुक देकर प्रोत्साहित किया गया।

इसके अलावा, 24 दिन उपस्थित रहने वाले स्नेहा कुमारी, आंसी कुमारी, अंकित कुमार, निखिल कुमार और निशा कुमारी को कॉपी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, 22 दिन उपस्थित रहने वाली विद्या भारती और सूर्यमुखी कुमारी को भी पुरस्कृत किया गया।

धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रों को हर महीने उनकी उपस्थिति के आधार पर पुरस्कृत करने से उनमें नियमितता और उत्साह बढ़ेगा। इस पहल से बच्चों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा उत्पन्न हो रही है। पुरस्कार पाकर बच्चों ने खुशी जाहिर की और नियमित रूप से स्कूल आने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने प्रधानाध्यापक का स्वागत करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। यह पहल विद्यालय में अनुशासन और पढ़ाई के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हो रही है।

  • Related Posts

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई में जिस तरह से एक लड़की के…

    Continue reading
    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं