सपा का नाम का नाम सफा कर देंगे- यूपी में योगी आदित्यनाथ की वापसी के रुझान देख यूं मजे ले रहे लोग

 द न्यूज 15

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चुनावी रुझानों में भारतीय जनता पार्टी फिर से सरकार बनाती दिखाई दे रही है, वहीं समाजवादी पार्टी पीछे चल रही है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई अखिलेश यादव पर चुटकी लेते हुए कमेंट कर रहा है तो वहीं सपा समर्थक का कहना है कि अखिलेश यादव आ रहे हैं।

अजय प्रताप सिंह नाम के एक यूजर ने सीएम योगी आदित्यनाथ की फोन पर बात करते हुए एक तस्वीर शेयर कर लिखा कि जेसीबी बाहर निकालो। रोहित कुमार नाम के एक टि्वटर हैंडल से कमेंट किया गया कि मुनव्वर राणा को खोजो कोई और पूछो किस राज्य में पनाह लेंगे। आशुतोष नाम के एक यूजर लिखते हैं – आज सुबह से रुझान देखकर ही समाजवादी पार्टी को जिताने वाले एक्सपर्ट गायब हो गए हैं।

चटर्जी नाम के एक यूजर लिखते हैं – बुलडोजर चल गया है। नवनीत नाम के एक टि्वटर हैंडल से लिखा गया कि अरे बाबा तो बिल्कुल बंपर वापसी कर रहे हैं। अभिनव त्रिपाठी नाम के एक टि्वटर हैंडल से कमेंट किया गया कि योगी आदित्यनाथ नाम बदलने में माहिर हैं। सपा का नाम सफा कर देंगे। अनीता नाम की एक यूजर लिखती हैं – यूपी से प्यार अखिलेश यादव करते हैं लेकिन यूपी के लव योगी आदित्यनाथ हैं।

अरुण यादव नाम के ट्विटर हैंडल से बुलडोजर की तस्वीर के साथ कमेंट किया गया कि जरा तेजी में सब लोग निकल लो बुलडोजर आ ही रहा है। अखिल सिंह लिखते हैं – जरा अखिलेश यादव का पता लगाइए, क्या कर रहे हैं? लक्ष्मी उपाध्याय नाम के ट्विटर अकाउंट से लिखा गया कि आज के परिणाम से होली गेरुआ होती नजर आ रही है, बाकी तो पानी फिरता नजर आ रहा है। एक यूजर लिखते हैं कि अखिलेश यादव नई सपा, नई हवा में उड़ रहे थे। 400 सीट का दावा करने वाले अखिलेश आज नींद से उठ कर जाग गए होंगे। गोपाल वर्मा नाम के ट्विटर यूजर लिखते हैं कि एक बार फिर अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहेंगे। शैलेश शर्मा नाम के यूजर ने कमेंट किया कि अखिलेश यादव को समर्पित… नहीं आ रहे 22 में, कोशिश करेंगे 27 में।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

  • By TN15
  • March 18, 2026
आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

  • By TN15
  • March 18, 2026
पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

  • By TN15
  • March 18, 2026
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

  • By TN15
  • March 18, 2026
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज