नीतीश ही नहीं जदयू का वजूद भी खत्म करेगी बीजेपी ? 

सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बना बीजेपी ने बिहार में शुरू किया नया युग

चरण सिंह 

बिहार देश का ऐसा राज्य है जिसके के बारे में यह कहा जाता रहा है कि लालू और नीतीश के होते बीजेपी अपना मुख्यमंत्री नहीं बना पाएगी। काफी समय तो इन दोनों महारथियों ने बीजेपी को अपनी रणनीति में सफल नहीं होने दिया। पर बीजेपी की रणनीति के सामने लालू प्रसाद और नीतीश कुमार की राजनीति ज्यादा दिनों तक न चल सकी और अब बीजेपी ने सम्राट चौधरी के रूप में अपना मुख्यमंत्री बना ही दिया है। लालू प्रसाद भी बिहार की राजनीति में हैं और नीतीश कुमार भी। इतना ही नहीं लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव भी और नीतीश कुमार के बेटे निशांत भी राजनीती में आने जा रहे हैं। ऐसे में बड़ा प्रश्न उठता है कि आख़िरकार बीजेपी अपनी रणनीति में कैसे सफल हुई ?

दरअसल इस मामले में गलती नीतीश कुमार की कम और लालू प्रसाद की ज्यादा है। जब नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन बनाया तो उन्होंने अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, अरविन्द केजरीवाल, एमके स्टालिन, शरद पवार, फारुख अब्दुल्ला से मिलकर विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास किया। इंडिया गठबंधन की पहली मीटिंग भी अपने आवास पर की। जब दिल्ली में तीसरी मीटिंग चल रही थी तो पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन के संयोजक के लिए कांग्रेस के मल्लिकाजुर्न खड़गे का नाम पस्तावित कर दिया।
दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने उनका समर्थन का दिया। उस समय जब नीतीश कुमार मीटिंग को बीच में छोड़कर पटना चले आये तो लालू प्रसाद ने उनको रोकने का कोई प्रयास नहीं किया और न ही उनको मनाने का प्रयास किया। नीतीश कुमार फिर से बीजेपी से सट गए। इस बीच में लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार को मनाने का खास प्रयास नहीं किया। 2025 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और जदयू मिलकर चुनाव लड़े। जदयू भी सम्मानजनक स्थिति में आई पर बीजेपी ने नीतीश कुमार को नीतीश कुमार को मुखयमंत्री बनाया। अब नीतीश कुमार को राज्य सभा में भेजकर सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बना दिया।
देखने की बात अब यह है कि क्या नीतीश कुमार की जदयू अपने अस्तित्व में रहेगी ? या फिर शिवसेना और अकाली दल की तरह टूट जाएगी। वैसे ललन सिंह और संजय झा आज की तारीख में गृह मंत्री अमित शाह के शागिर्द की भूमिका में हैं। तो क्या ललन सिंह की अगुआई में देर सवेर जदयू टूटेगी ? क्या नीतीश कुमार की और दुर्गति होगी ?
दरअसल बीजेपी से जिस पार्टी ने गठबंधन किया उसका वजूद बीजेपी ने खत्म कर दिया है। पंजाब में अकाली दल, महाराष्ट्र में शिवसेना, हरियाणा में जेजेपी, जम्मू कश्मीर में पीडीपी का वजूद खत्म कर दिया तो क्या बीजेपी अब जदयू का वजूद खत्म करेगी ?
  • Related Posts

    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    आरएसएस को कैसे नाराज कर सकते हैं योगी…

    Continue reading
    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    हर आंदोलन में नक्सली का एक नया शब्द…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने

    • By TN15
    • August 21, 2026
    पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने

    UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू?

    ‘इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी’, कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

    • By TN15
    • August 21, 2026
    ‘इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी’, कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

    ‘मायावती जी आईं लेकिन…’ CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज

    • By TN15
    • August 21, 2026
    ‘मायावती जी आईं लेकिन…’ CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज

    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’