शिवपाल यादव ने क्यों कहा कि अखिलेश से है प्रतियोगिता ?

द न्यूज़ 15
जसवंतनगर। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि जसवंतनगर सीट से उन्हें रिकॉर्ड वोट से जितावाएं क्यूंकि उनका कहना है की उनका कंपटीशन अखिलेश यादव से है| सपा के साथ गठबंधन के बाद महज एक सीट मिलने पर अपना दर्द जाहिर कर चुके शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि इस बात की प्रतिस्पर्धा है कि करहल से ज्यादा बड़ी जीत मिलती है या जसवंतनगर से।
शिवपाल यादव ने कहा, ”यूपी की जनता ने गठबंधन की सरकार बनाने व अखिलेश के नेतृत्व में गठबंधन को जितवाने का फैसला किया है। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।” जसवंतनगर से रिकॉर्ड जीत की अपील को लेकर उन्होंने कहा, ”जसवंत नगर से तो मिलती रही है। करहल से भी बड़ी जीत होनी है, कंपटीशन है जसवंत नगर और करहल में कौन आगे जाएगा।”
वहीं, शिवपाल यादव का कार्यकर्ताओं से बातचीत का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह सिर्फ एक सीट मिलने को लेकर अपना दर्द बयां कर रहे हैं। जसवंतनगर में एक होटल में कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने मन की बात बताई और यहां तक कहा कि पार्टी कुर्बना करके उन्हें क्या मिला? उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप तो देख ही रहे हैं कि मैंने पार्टी का बलिदान कर दिया। नहीं तो प्रसपा अपने दम पर पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी थी। 100 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा भी हो गई थी। मगर, भाजपा को हराने के लिए गठबंधन स्वीकार किया।
शिवपाल यादव ने कहा, ”अखिलेश से शुरू में 65 सीटें मांगीं, तो कहा गया कि ज्यादा हैं। फिर हमने 45 सीटें मांगी, मगर तब भी कहा गया कि ज्यादा है। उन्होंने कहा कि आखिर में 35 सीटों का प्रस्ताव दिया। मगर, आपको तो पता ही है मिली कितनी सिर्फ एक। अब सारी सीटों की कसर इसी सीट पर जीत का रिकॉर्ड बनाकर पूरी करनी है। अपनी बात रखते हुए शिवपाल ने यह भी कहा कि कम से कम 50 सीट तो मिलनी ही चाहिए थी। दरअसल, प्रसपा ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर तो लिया, लेकिन अंदरखाने बताया जा रहा है कि वे इससे संतुष्ट नहीं हैं। वे अपने बेटे को भी चुनाव लड़ाना चाहते थे लेकिन उसे भी टिकट नहीं मिला।”

Related Posts

पंडित नेहरू से PM मोदी की तुलना पर शरद पवार का बड़ा बयान!
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस…

Continue reading
टीएमसी का होगा कांग्रेस में विलय, राज्यसभा जाएंगी ममता बनर्जी, अभिषेक बनेंगे राष्ट्रीय महासचिव !
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

नई दिल्ली। देश की राजनीति किसी ने सोचा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

  • By TN15
  • June 10, 2026
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

  • By TN15
  • June 10, 2026
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

  • By TN15
  • June 10, 2026
Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

  • By TN15
  • June 10, 2026
UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम