नोएडा वासियों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी : गंगेश्वर दत्त शर्मा  

सुनील चौधरी ने  किया झुंडपुरा, हरौला, नयाबांस, छालेरा आदि दर्जनों गांवों में सघन प्रचार, लोगों से की वोट देने कीअपील 

द न्यूज 15 
नोएडा। समाजवादी पार्टी से नोएडा विधानसभा प्रत्याशी सुनील चौधरी ने आज झुंडपुरा हरौला, नयाबांस, छालेरा आदि दर्जनों गांवों में सघन प्रचार अभियान किया और लोगों से वोट देने की अपील किया। स्थानीय लोगों ने सपा प्रत्याशी का जगह- जगह जोरदार स्वागत कर जीत का आशीर्वाद दिया।
 वही सीपीआईएम, जनवादी महिला समिति, सीटू  के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जनसंपर्क कर सुनील चौधरी के लिए वोट मांगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान सीटू जिलाध्यक्ष व सीपीआईएम जिला प्रभारी गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि सपा प्रत्याशी जिस तरह मजदूरों किसानों पथ विक्रेताओं व आम जनता के ज्वलंत मुद्दों को उठा रहे हैं और उनका समाधान कराने का आश्वासन दे रहे हैं उसके चलते नोएडा वासियों को विधायक के रुप में पहली पसंद बनते जा रहे हैं और इस बार आम जनता ने उन्हें विधायक बनाने का मन बना लिया है।
 वही प्रेस क्लब सेक्टर- 29, नोएडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी ने भाजपा नेता श्री राजनाथ सिंह व पंकज सिंह पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि भाजपा के लोग सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव में लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोट रहे हैं और हमारा और हमारे कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है पुलिस और भाजपा के गुंडे उन्हें धमका रहे हैं उन्होंने आशंका जाहिर किया कि नोएडा में निष्पक्ष चुनाव नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यदि उत्पीड़न नहीं रुका तो वह परिवार सहित आत्महत्या कर लेंगे जिसके लिए राजनाथ सिंह व पंकज सिंह पूर्ण रूप से  जिम्मेदार होंगे।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

  • By TN15
  • October 19, 2026
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

  • By TN15
  • October 19, 2026
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

  • By TN15
  • October 19, 2026
 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

  • By TN15
  • October 19, 2026
मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

  • By TN15
  • October 19, 2026
तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

  • By TN15
  • October 19, 2026
Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत