अदाणी की कंपनियों में निवेश किए जाने वाले पैसों की क्यों नहीं हो रही जांच? राहुल ने PM से पूछा- इतना डर क्यों

राहुल गांधी ने पीएम मोदी से अदाणी मुद्दे पर पूछे सवाल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा मोदाणी के खुलासे के बाद भी अदाणी की कंपनियों में लोगों के रिटायरमेंट का पैसा क्यों निवेश किया जा रहा है इसकी जांच क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछा- आखिर इतना डर क्यों?

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल किया कि अदाणी की कंपनियों में लोगों के रिटायरमेंट के पैसे के निवेश की जांच क्यों नहीं की जा रही है, जबकि कंपनी पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं।

प्रधानमंत्री जी, आखिर इतना डर क्यों?

राहुल ने ट्विटर पर कहा, “LIC की पूंजी, अदाणी को! SBI की पूंजी, अदाणी को! EPFO की पूंजी भी, अदाणी को! ‘मोदाणी’ के खुलासे के बाद भी जनता के रिटायरमेंट का पैसा अडानी की कंपनियों में निवेश क्यों किया जा रहा है? प्रधानमंत्री जी, न जांच, न जवाब! आखिर इतना डर क्यों?

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह के शेयरों में गिरावट

अमेरिका स्थित शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा पिछले महीने धोखाधड़ी लेनदेन और शेयर-कीमत में हेरफेर सहित कई आरोपों के बाद अदाणी समूह के शेयरों की गिरावट के बाद एक बड़ा राजनीतिक विवाद छिड़ गया।

गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले समूह ने आरोपों को झूठ बताते हुए खारिज कर दिया। समूह ने कहा कि यह सभी कानूनों और प्रकटीकरण आवश्यकताओं का अनुपालन करता है।

अदाणी मुद्दे पर प्रधानमंत्री पर लगातार हमला कर रहे राहुल

राहुल गांधी अदाणी मुद्दे पर प्रधानमंत्री पर हमला करते रहे हैं और मामले की जांच की मांग करते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि अदाणी मुद्दे पर सवाल उठाने के कारण उन्हें लोकसभा से अयोग्य ठहराया गया था, लेकिन जोर देकर कहा कि वह ऐसा करना जारी रखेंगे, भले ही उन्हें जीवन भर के लिए संसद से अयोग्य घोषित कर दिया जाए।

 24 मार्च को राहुल की संसद सदस्यता हुई रद्द

सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने और दो साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को शुक्रवार (24 मार्च 2023) को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। यह कार्रवाई उनकी ‘सभी मोदी चोर क्यों होते हैं’ टिप्पणी को लेकर हुई।

  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग