तो इन लोकसभा चुनाव में भी राम ही होगा मुख्य मुद्दा

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु ने रामायण काल से की मोदी काल की तुलना 
काल की तुलना मोदी राज को बताया सनातन धर्म का अमृत काल 
राम मंदिर निर्माण का श्रेय पीएम मोदी को देने में लगी बीजेपी 
प्रियंका गांधी के वंशवाद से राम का नाम जोड़ने को भी मुद्दा बना रही है बीजेपी 

सीएस राजपूत 
भारतीय जनता पार्टी मोदी राज की तुलना राम राज्य तो समय समय पर करती ही रहती है पर बीजेपी के सन्सद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने तो एक कदम आगे बढ़ते हुए इशारों ही  इशारों में पीएम मोदी को राम का अवतार बताते हुए उनके कार्यकाल की तुलना रामायण काल से कर दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भगवान राम ने  निषाद को अपना मित्र बनाया, सुग्रीम वसे मित्रता कर उनको उनका राज्य वापस दिलाया और सबरी के झूठे बेर खाये ऐसे ही मोदी दबे कुचलों को गले लगाते हुए देश का विकास कर रहे हों। उन्होंने कहा कि यह संयोग नहीं हो सकता है कि जब राम मंदिर निर्माण का फैसला आया तो देश के राष्ट्रपति दलित रामनाथ कोविद थे तो अब जब राम मंदिर का निर्माण हो रहा है तो राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू हैं।

यह बात उन्होंने हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी में भारत एक सनातन यात्रा विषय पर आयोजित पन्नालाल व्याख्यान माला में कही है । यह कार्यक्रम एक सामाजिक संस्था चेतना ने आयोजित किया था।   सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह सनातन धर्म ही है कि हिन्दू नववर्ष की शुरुआत ही नवरात्र से होती है। भारत में नारी के सम्मान की बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अलावा जितने भी देश हैं, उनमें उनके भगवान को पुरुष के रूप में माना गया है पर हमारे देश में नारी शक्ति की पूजा होती है। दरअसल बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने इशारों ही इशारों में मोदी  काल को सनातन का अमृत काल बता दिया। योग दिवस की चर्चा उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि योग दिवस पर 130 देश हमारे अनुसरण करते हैं। भारत को विकसित देश बनाने की ओर प्रयास करने की बात करते हुए उन्होंने कहा हिन्दू जाग रहा है। भारतीय संस्कृति ही है कि जो पूरी दुनिया को जोड़ सकती है। हमें भाईचारे के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने कुम्भ मेले का हवाला देते हुए कहा कि यह हिन्दू धर्म में ही हो सकता है कि कुम्भ मेले में लाखों विदेशी भी आते हैं।

उन्होंने जीरो और दशमलव की चर्चा करते हुए कहा कि दुनिया में लोग तभी गणना कर पाए जब हमने जीरो और दशमलव दिया। उन्होंने सनातन धर्म को एक अरब 96 हजार करोड़ पुराना धर्म बताया। उनका कहना था कि सनातन में ही सारी दुनिया का  का शार है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज who जैसी संस्थाओं का केंद्र भारत बन रहा है। भारत पुरानी सभ्यताओं वाला युवा देश है। भारत आज विश्व गुरु की ओर अग्रसर है। भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है।

दरअसल बीजेपी के मुख्य मुद्दा राम मंदिर निर्माण रहा है। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम चल रहा है। बीजेपी का प्रयास है कि 2024 के आम चुनाव से पहले राम मंदिर कर निर्माण हो जाये। यही वजह है कि बीजेपी नेताओं ने पीएम मोदी को राम का अवतार कहना शुरू कर दिया है। बीजेपी का प्रयास है कि राम मंदिर निर्माण का श्रेय पीएम मोदी को देते हुए हिन्दू वोटबैंक को एकजुट कर लिया जाये। यही वजह है कि जब भी कोई पार्टी राम का नाम लेती है तो बीजेपी उस मुद्दे को हिंदुत्व से जोड़ देती है।


उधर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सांसदी जाने पर  दिए भाषण में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन पर वंशवाद वंशवाद का आरोप लगाने पर कहा कि तो फिर राम क्या थे ? प्रियंका गांधी के राहुल मामले में राम को घसीटने पर बीजेपी आक्रामक है। पार्टी इसे मुद्दा बना रही है।

  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

    CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

    चंद्रशेखर आजाद मामले में अजीत भारती की याचिका पर आया फैसला!

    चंद्रशेखर आजाद मामले में अजीत भारती की याचिका पर आया फैसला!