योगी आदित्यनाथ आपके सिराथू प्रचार करने क्यों नहीं आए? सवाल सुन झल्ला गए केशव प्रसाद मौर्य 

द न्यूज 15  
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पांच चरण का चुनाव खत्म हो चुका है और अब राजनैतिक दल छठें चरण की तैयारी में लग गए हैं। पांचवें चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सिराथू सीट खूब चर्चा में रही। इसी विषय को लेकर पत्रकार ने केशव प्रसाद मौर्य से पूछा कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सिराथू प्रचार करने नहीं आए? इस सवाल पर यूपी डिप्टी सीएम ने झल्लाते हुए जवाब दिया।
‘द लल्लनटॉप’ चैनल पर हुए इस इंटरव्यू के दौरान पत्रकार द्वारा केशव प्रसाद मौर्य से पूछा गया कि प्रचार के आखिरी दिन गृह मंत्री अमित शाह रैली करने सिराथू आए थे लेकिन योगी आदित्यनाथ यहां पर नहीं आए? इस सवाल पर यूपी डिप्टी सीएम ने तल्ख रवैये के साथ जवाब दिया कि, ‘ ऐसे सवाल क्यों कर रहे हो… सवालों के कोई विवाद खड़े करना चाहते हो क्या?
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया : केशव प्रसाद मौर्य के इस वीडियो पर यूजर्स चुटकी लेते नजर आ रहे हैं। छोटे लाल यादव नाम के एक टि्वटर हैंडल से कमेंट किया गया कि इतना झल्ला काहे रहे हैं? जाल में फंस गए हैं, साबित हो रहा हैं। अनुराग श्रीवास्तव नाम के एक यूजर लिखते हैं – इशारों को अगर समझो… राज को राज रहने दो। वो सवाल पूछना चाहिए जो डिप्टी सीएम चाहते हैं, दुखती नस पर हाथ रख दोगे तो सिराथू फसेगा ही।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू, पुलिस  के रोकने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू, पुलिस  के रोकने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका

राज्यसभा चुनाव के बीच अखिलेश का बड़ा प्लान, BJP की बढ़ेगी टेंशन?

राज्यसभा चुनाव के बीच अखिलेश का बड़ा प्लान, BJP की बढ़ेगी टेंशन?

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी