“हार देखकर बौखला गए हैं राजा भैया”: कुंडा में सपा प्रत्याशी पर हुआ हमला तो समर्थन में उतरे अखिलेश

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव पर हुआ हमला तो अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “शीशे तोड़ने से हौसले नहीं तोड़े जा सकते… कुंडा अब गुलशन से ही गुलशन होगा!”

द न्यूज 15 
नई दिल्ली । 27 फरवरी को प्रतापगढ़ के कुंडा में मतदान हुआ। कुंडा विधानसभा सीट हर चुनाव में राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह की वजह से सुर्खियों में रहती है। करीब डेढ़ दशक के बाद सपा ने राजा भैया के खिलाफ अपना कैंडिडेट उतारा है। कभी राजा भैया के करीबी रहे गुलशन यादव को समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। मतदान के दिन गुलशन यादव के काफिले पर हमला हुआ तो लोग इसके लिए राजा भैया को जिम्मेदार ठहराते हुए तंज कसने लगे।
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट: समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव पर हुए हमले का वीडियो शेयर करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा कि “शीशे तोड़ने से हौसले नहीं तोड़े जा सकते… कुंडा अब गुलशन से ही गुलशन होगा!” गुलशन यादव पर हुए हमले पर आम लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ईश्वर दत्त मौर्य ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि “राजा भैया की गुंडागर्दी कुंडा में इतनी है कि प्रधान का चुनाव कोई नहीं लड़ सकता है। वह जिसको चाहता है, वही चुनाव लड़ता है फिर तो यह विधायकी है। समाज में जब ऐसे गुंडे रहेंगे तो वह समाज का भला क्या करेंगे? वह अपने गुंडागर्दी में ही व्यस्त रहेंगे। कुछ गुंडे उत्तर प्रदेश में अभी भी हैं।”
लोगों की प्रतिक्रियाएं: शादाब नाम के यूजर ने लिखा कि “बाबा तो बोलते थे कि कानून व्यवस्था बहुत मजबूत है फिर भी ऐसी घटनाएं हो कैसे जाती है?समझ नहीं आता, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना।” मयंक यादव नाम के यूजर ने लिखा कि “रघुराज को हार का डर इस कदर सता रहा है कि सपा प्रत्याशी पर हमले पर हमले करवा रहे हैं।” रजनीश पाण्डेय ने लिखा कि “कुंडा राजा भैया से पहले भी गुलजार था और आने वाले समय में भी गुलजार रहेगा। अबकी बार डेढ़ लाख पार, समाजवादी पार्टी की जमानत कुंडा से ही नहीं जप्त हो रही है बल्कि पूरे प्रदेश से ही सपा साफ हो रही है।”
गुलशन यादव की गाड़ी पर हुए हमले पर अखिलेश के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लकी शुक्ला ने लिखा कि “करहल में क्या लड्डू बांट रहे थे? उस समय कहां थे जब एसपी सिंह बघेल के ऊपर हमला हुआ था और हां रही बात कुंडा की तो प्रतापगढ़ डीएम ने इस तथ्य को पूरी तरीके से फर्जी बताया है और यह फर्जी ही है।”

Related Posts

आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 
  • TN15TN15
  • November 20, 2026

आकाश आनंद ने अयोध्या में राजपूत कार्ड खेल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

  • By TN15
  • November 22, 2026
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

  • By TN15
  • November 22, 2026
जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

  • By TN15
  • November 22, 2026
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

  • By TN15
  • November 22, 2026
सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

  • By TN15
  • November 22, 2026
उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

  • By TN15
  • November 20, 2026
आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने