Noida News : वेंडिंग जोन से अवैध कब्जे को हटाने के लिए सेक्टर- 9 के वेंडर्स ने नोएडा प्राधिकरण को दिया ज्ञापन

नोएडा । वर्क सर्किल संख्या- 1, नोएडा प्राधिकरण सेक्टर- 9, नोएडा वेंडिंग जोन संख्या 9 (बी व ई ब्लॉक के मध्य) से दुकानदारों/ फैक्ट्री मालिकों द्वारा वेंडर्स को मारपीट कर वेंडिंग जोन से भगाने के विरुद्ध पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन के महामंत्री व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, टीवीसी सदस्य गणेश कुमार व विनोद पंजियार बाइक रिपेयरिंग वेंडर्स के प्रतिनिधि रामकुमार, उपदेश श्रीवास्तव, इकराम, रामपाल, मुकेश चंद, सूरज, पंकज, मनोज आदि ने नोएडा प्राधिकरण वर्क सरकिल संख्या- 1, के वरिष्ठ प्रबंधक श्री डोरीलाल जी से मिला और उन्हें लिखित शिकायत दिया जिसकी प्रति अथॉरिटी की मुख्यकार्यपालक अधिकारी महोदया को भी दी गई है और उनसे वेंडर्स की समस्याओं का समाधान कराने का अनुरोध किया गया। दिए गए शिकायत ज्ञापन पत्र में बताया गया है कि वेडिंग जोन पर स्थानीय दुकानदारों/फैक्ट्री मालिकों ने अपने निजी फायदे के लिए अवैध कब्जा कर रखा है और वेंडर्स को वेंडिंग जोन में बैठने नहीं देते हैं और वेंडिंग जोन में समान व गाड़ियां खड़ी कर दी जाती है कोई बेंडर बैठने का प्रयास करता तो उसे मारपीट कर भगा दिया जाता है। कल दिनांक 12-09- 2022 को भी वेंडर्स मौ.इकराम व अन्य के साथ फैक्ट्री मालिक मोहम्मद राशिद, मोहम्मद अनीस, मोहम्मद हाजी गुलजार ने मारपीट किया। दुकानदारों/फैक्ट्री मालिकों का कहना है कि हमें किराया दोगे तभी यहां बैठ सकते हैं। वेंडर्स ने संगठित होकर अवैध उगाही देना बंद कर दिया इसी कारण वेंडर्स को दुकानों को जबरन बंद कराया जा रहा है। उक्त सेक्टर में अधिकांश वेंडर बाइक रिपेयरिंग का कार्य करते हैं।
दिए गए प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि वेंडिंग जोन से अवैध कब्जा हटाकर वेंडर्स को बैठाने की व्यवस्था की जाए। साथ ही अभी तक जिन वेंडर्स का सत्यापन नहीं हुआ है उन वेंडर्स का सत्यापन कर लाइसेंस देकर जगह आवंटित की जाए।प्राधिकरण के अधिकारियों ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन वेंडर्स के प्रतिनिधियों को दिया।
सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हम आंदोलन करने को विवश होंगे।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा