Noida News : श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ जन संघर्षों को तेज करने के आह्वान के साथ सीटू गौतम बुध नगर का जिला सम्मेलन संपन्न

नोएडा । सीटू जिला कमेटी गौतमबुध्दनगर का त्रवार्षिक आठवां जिला सम्मेलन सामुदायिक केंद्र भंगेल सेक्टर- 110, नोएडा में 11 सितंबर 2022 को प्रातः 9:00 बजे सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा द्वारा झंडारोहण किए जाने और सभी डेलीगेट साथियों द्वारा शहीद वेदी पर पुष्प चढ़ाकर विगत 3 वर्षों में हुए शहीदों एवं दिवंगत लोगों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिए जाने के साथ शुरू हुआ। सम्मेलन को सुचारू रूप से चलाने के लिए कॉमरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा, लता सिंह, पूनम देवी तीन सदस्य अध्यक्ष मंडल का चुनाव किया गया।

अध्यक्ष मंडल के नेतृत्व में सम्मेलन की कार्रवाई विधिवत रूप से शुरू हुई। सम्मेलन में उद्घाटन भाषण कॉमरेड जी एस तिवारी राज्य सचिव मंडल सदस्य ने रखा। उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार कि मजदूर विरोधी, जनविरोधी नीतियों के कारण मजदूरों किसानों पर बढ़ते दमन, शोषण, उत्पीड़न को रेखांकित किया और न्यूनतम वेतन ₹26000 घोषित करवाने, मजदूरों को आवास बना कर दिए जाने, ठेकेदारी प्रथा का खात्मा, पथ विक्रेता व अन्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा, मजदूर विरोधी लेबर कोड़ की वापसी सहित विभिन्न लंबित मांगों पर बड़ा जन आंदोलन का निर्माण करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में सीटू जिला महासचिव कामरेड रामसागर ने पिछले 3 सालों के कार्यों व संघर्षों की समीक्षा एवं आगामी 3 साल के कार्यक्रमों व संघर्षों की दिशा तय करने के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत किया। जिस पर सम्मेलन में आए दर्जनों डेलीगेट प्रतिनिधियों ने रिपोर्ट पर बहस में हिस्सा लेते हुए अपने अपने विचार व सुझाव रखे। सम्मेलन में मेहनतकशों के कई ज्वलंत मुद्दों पर संघर्ष को तेज करने के प्रस्ताव रखे गए। रिपोर्ट एवं प्रस्ताव पर विचार विमर्श के बाद आए सुझावों को जोड़ते हुए सम्मेलन में उपस्थित दिल्ली डेलीगेट प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से रिपोर्ट एवं प्रस्ताव को पारित किया।

सम्मेलन को किसान सभा के नेता डॉक्टर रुपेश वर्मा, जनवादी महिला समिति की नेता आशा यादव, रेखा चौहान, चंदा बेगम, सरस्वती ने संबोधित किया और बधाई दिया। सम्मेलन में 11 पदाधिकारियों सहित 25 सदस्य नई जिला कमेटी का चुनाव किया गया जिसमें गंगेश्वर दत्त शर्मा- अध्यक्ष, लता सिंह- उपाध्यक्ष, रामसागर- महासचिव, लक्ष्मीनारायण- सचिव, राजकरण सिंह -सह सचिव, राम स्वारथ- कोषाध्यक्ष, इशरत जहां, सुनील पंडित, नरेंद्र पांडे, मिथलेश, पिंकी, जिला कमेटी सदस्य चुना गया। सम्मेलन में समापन भाषण कॉमरेड अनुराग सक्सेना राज्य महासचिव ने रखा। अध्यक्ष मंडल द्वारा सभी को धन्यवाद दिए जाने व मजदूर आंदोलन को तेज करने के आह्वान के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।

  • Related Posts

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading
    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

    • By TN15
    • October 21, 2026
    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

    • By TN15
    • October 21, 2026
    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

    CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

    • By TN15
    • October 21, 2026
    CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?

    • By TN15
    • October 21, 2026
    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?