Noida News : उत्पीड़न के खिलाफ पाल सेल्स प्रा. लि. के श्रमिकों ने उप श्रम आयुक्त से मुलाकात कर की शिकायत

नोएडा । मैसर्स- पाल सेल्स प्राइवेट लिमिटेड ए- 94/3 सेक्टर- 58, नोएडा के प्रबंधकों द्वारा महिला श्रमिकों व अन्य कामगारों का आर्थिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न करने उक्त के खिलाफ आवाज उठाने पर मनमानी व गैरकानूनी तरीके से कार्य से रोक देने के खिलाफ 15 सितंबर 2022 को सीटू जिलाध्यक्ष- गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव- रामसागर, सचिव- राम स्वारथ के नेतृत्व में श्रमिकों ने उप श्रम आयुक्त श्री धर्मेंद्र कुमार से श्रम कार्यालय सेक्टर- 3, नोएडा पर मुलाकात कर उन्हें समस्याओं से अवगत कराते हुए कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया। जिस पर उन्होंने कल श्रम प्रवर्तन अधिकारी को संस्थान स्तर पर भेज कर श्रमिकों की समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया।
सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि उक्त कारखाना मालिक सभी नियम कानूनों की धज्जियां उड़ा कर मजदूरों का शोषण कर रहा है। श्रमिकों को सप्ताहिक अवकाश तक नहीं दिया जाता है, तथा जब चाहे उन्हें कार्य पर लेने से इंकार कर दिया जाता है तथा श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है शिकायत करने पर श्रमिकों को कार्य से रोक दिया है श्रमिकों के साथ यह अन्याय है यदि श्रमिकों की समस्याओं का समाधान व उन्हें कार्य पर नहीं लिया गया तो श्रमिक कम्पनी के गेट पर सीटू के बैनर तले धरना प्रदर्शन करेंगे।

  • Related Posts

    दिल्ली ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, दो लोगों की मौत

    दिल्ली के ओखला फेज-1 इलाके में कम्युनिटी हॉल…

    Continue reading
    स्मृति में बंद सत्य निकेतन: बद से बदतर हुए हालात

    ज्योति चौहान सत्य निकेतन मेरे लिए दिल्ली का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    इलाहाबाद उच्च न्यायालय की उत्तर प्रदेश की नौकरशाही पर टिप्पणी: संवैधानिक शासन के लिए एक स्पष्ट आह्वान

    इलाहाबाद उच्च न्यायालय की उत्तर प्रदेश की नौकरशाही पर टिप्पणी: संवैधानिक शासन के लिए एक स्पष्ट आह्वान

    दिल्ली ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, दो लोगों की मौत

    दिल्ली ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, दो लोगों की मौत

    CJP प्रोटेस्ट: नोटिस पर CJI नाराज, पूछा- ‘मजिस्ट्रेट कैसे जारी कर सकते हैं’

    CJP प्रोटेस्ट: नोटिस पर CJI नाराज, पूछा- ‘मजिस्ट्रेट कैसे जारी कर सकते हैं’