मौसम: अरब सागर में हलचल, बिहार में पछुआ की हो गई एंट्री

 अब तो रजाई-कंबल निकाल ही लीजिए!

 पटना। बिहार में अब ठंड की शुरुआत हो चुकी है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून रविवार को राज्य से विदा हो गया है। आने वाले तीन-चार दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में पछुआ हवा का असर देखने को मिलेगा। इसके चलते सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अरब सागर में हो रही मौसमी हलचलों के कारण बिहार के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
IMD के अनुसार, राज्य में पछुआ हवा चलने से सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ेगी। आसमान साफ रहने पर ठंड का एहसास और भी तेज होगा। पटना में सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से लगभग ढाई डिग्री कम 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, अभी दिन का तापमान सामान्य के आसपास ही बना रहेगा, लेकिन रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। अगले 120 घंटों तक रात का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इस दौरान कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा भी छा सकता है।
IMD ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 20 अक्टूबर के बाद बिहार के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है। फिलहाल, राज्य का न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।
IMD ने इस साल दिसंबर तक ठंड का अनुमान लगाते हुए कहा है कि बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कारण पश्चिमी विक्षोभ होते हैं। पिछले वर्ष दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुए थे, इसलिए दिसंबर तक कोई खास सर्दी नहीं पड़ी थी। ऐसा पिछले दो सालों से देखा जा रहा है। इस बार भी मौसम विज्ञानियों की नजर पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वानुमान पर टिकी है।
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में पछुआ हवा के आने वाले दिनों में बढ़ने से ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। इस महीने के अंत तक राज्य का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होने की उम्मीद है। फिलहाल, प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में 20 अक्टूबर के आसपास लोगों को कंबल-रजाई की जरूरत पड़ने लगेगी।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग