यूपी नंबर कंटेनर में ‘इंडोनेशिया का आइटम’

 दिल्ली पहुंचने से पहले ही बिहार पुलिस की पड़ी नजर

 मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में डीआरआई की टीम ने दरभंगा फोरलेन पर मैठी टोल प्लाजा के पास एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने एक यूपी नंबर के कंटेनर ट्रक से 1 करोड़ 8 लाख रुपये की विदेशी सिगरेट जब्त की। बताया जा रहा है कि ये सिगरेट गुवाहाटी से दिल्ली ले जाई जा रही थी। ट्रक चालक, जो उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है, को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
डीआरआई सूत्रों के मुताबिक, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इंडोनेशिया में बनी विदेशी सिगरेट की एक बड़ी खेप कंटेनर ट्रक से लाई जा रही है। सूचना में कंटेनर का नंबर भी दिया गया था। जैसे ही कंटेनर मैठी टोल प्लाजा के पास पहुंचा, डीआरआई टीम ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में एक तहखाना मिला जिसमें सिगरेट के बंडल छिपाकर रखे गए थे। पूछताछ में ट्रक चालक ने गुवाहाटी से माल भेजने वाले और दिल्ली में माल प्राप्त करने वाले तस्करों के बारे में जानकारी दी। डीआरआई टीम अब इस जानकारी के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।
बता दें कि इस महीने तीसरी बार है जब मैठी टोल प्लाजा के पास से विदेशी सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पिछली बार 1 करोड़ 30 लाख रुपये की दक्षिण कोरियाई सिगरेट की खेप जब्त की गई थी और उस मामले में भी बरेली का एक ट्रक चालक गिरफ्तार किया गया था।
लगातार हो रही इन घटनाओं से बरेली से दिल्ली के सूट्टाबार में विदेशी सिगरेट की तस्करी करने वाले एक बड़े रैकेट का पता चलता है। डीआरआई सूत्रों के मुताबिक, जांच में यह बात सामने आई है कि पुराने तस्करों का एक सिंडिकेट दिल्ली के सूट्टाबार में विदेशी सिगरेट की सप्लाई कर रहा है। इस अवैध धंधे में मुनाफा भी काफी अधिक है, तस्करी की गई सिगरेट पर तीन गुना तक का मुनाफा कमाया जाता है।

  • Related Posts

    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर (Bharat Tiwari Encounter) मामले में…

    Continue reading
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    • By TN15
    • August 10, 2026
    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    • By TN15
    • August 10, 2026
    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    • By TN15
    • August 10, 2026
    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • August 10, 2026
    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    • By TN15
    • August 10, 2026
    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा का जिलाधिकारी कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन

    • By TN15
    • August 10, 2026
    संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा का जिलाधिकारी कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन