Delhi- NCR में बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान 

शनिवार सुबह से 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवा चलने का अनुमान है। इस दौरान बीच- बीम में बारिश भी हो सकती है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

द न्यूज 15 

नई दिल्ली । शुक्रवार की रात तेज बारिश से दिल्‍ली एनसीआर क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां और दिन की अपेक्षा ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने इसी को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। यहां तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं देर तक बारिश होने का आसार है, जिसे लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी दिन में छाए रहेंगे। शनिवार सुबह से 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवा चलने का अनुमान है। इस दौरान बीच- बीम में बारिश भी हो सकती है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं रविवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
इन क्षेत्रों में सुबह से लेकर रात तक बारिश :  मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, दिल्‍ली के सभी क्षेत्रों, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, छपरौली, करनाल, कैथल, पानीपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मोदीनगर, बुलंदशहर और मथुरा में देर रात तक बारिश होने के आसार हैं। इन क्षेत्रों में हवाओं की गति भी तेज रहेगी। साथ ही कई जगहों पर ओले भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
शुक्रवार की देर रात हुई थी तेज बारिश : इससे पहले शुक्रवार की सुबह मौसम साफ रहा था। सुबह से कड़ी धूप खिली रही, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से शाम को दिल्‍ली समेत एनसीआर के कई क्षेत्रों में मौसम बदल गया। जिसके बाद कई इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश हुई। वहीं दक्षिणी और पश्‍चिमी दिल्‍ली में देर रात बारिश के साथ ही ओले भी गिरे। यहां का तापमान अधिकतम सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Related Posts

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

​नोएडा । ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नोएडा से…

Continue reading
₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा । न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी व अन्य…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

वोटों का हिसाब ..

वोटों का हिसाब ..

छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया