गरीबों के हक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ते रहेंगे : अजीत कुमार

मुजफ्फरपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने मंगलवार को मड़वन प्रखंड के फंदा नुनिया टोला में आयोजित किसान-मजदूर-युवा संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वे गरीबों के हक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ते रहेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि हर हाल में गरीबों को उनका वाजिब हक दिलाया जाएगा।

श्री कुमार ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बात कर प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में तेजी लाने और मनरेगा के तहत स्थानीय मजदूरों को काम दिलाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि गरीबों को मिलने वाली पेंशन राशि को ₹1500 तक बढ़ाने के लिए वे केंद्र और राज्य सरकार के समक्ष लगातार अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से ऑनलाइन पेंशन आवेदन करने का आग्रह किया ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति पेंशन से वंचित न रहे।

झोपड़ियों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवीए लाइन से हो रही दुर्घटनाओं को लेकर उन्होंने जल्द ही संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर समाधान कराने का आश्वासन दिया।

कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश:

श्री कुमार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि वे राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें।

बैठक में मौजूद प्रमुख लोग:

बैठक की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश महतो ने की। इस अवसर पर जयकिशन कुमार चौहान, मो. शमिम, नवल सिंह, शिवजी महतो, गोनऊर सहनी, मुन्नीलाल सहनी, रघुनाथ सिंह, अमोद सहनी, मंटू महतो, उमेश पासवान, राकेश सिंह, पुटू सिंह, और जितेश महतो सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • Related Posts

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा