जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

मुजफ्फरपुर। आगामी विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में समाहरणालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव और अधिकृत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

निर्वाचक सूची और मतदाता आंकड़े पर चर्चा:

बैठक में जिले की निर्वाचक सूची से संबंधित विभिन्न गतिविधियों और तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि जिले में कुल 34,45,658 मतदाता हैं, जिसमें:

पुरुष मतदाता: 18,12,622

महिला मतदाता: 16,32,937

थर्ड जेंडर मतदाता: 99

लिंगानुपात: 901

जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान विशेष रूप से महिला मतदाता की संख्या और लिंगानुपात बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और आशा कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी इस दिशा में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

बीएलए नियुक्ति में तेजी लाने का निर्देश:

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि वे विशेष रुचि लेकर मतदान केंद्रवार बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति करें और उसकी सूची शीघ्र जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

दावा-आपत्ति निस्तारण पर जानकारी:

बैठक में बताया गया कि 7 जनवरी 2025 को अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक सूची के बाद प्राप्त हो रहे सभी दावा/आपत्ति से संबंधित प्रपत्रों का समुचित निष्पादन संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा किया जा रहा है।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित फरवरी माह के सभी निष्पादित प्रपत्र 6, 7 एवं 8 का विस्तृत विवरण (मंथली पुलिंग डेटा) सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को साझा कर दिया गया है।

बैठक में उपस्थित अधिकारी:

बैठक में उप विकास आयुक्त, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी