भाजपा प्रत्याशियों की एक तरफा जीत को देखते हुए हुआ कम मतदान : बृज गुप्ता

नगर निगम चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशीयों की होगी रिकॉर्ड तोड जीत : जुआल
भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं का किया गया धन्यवाद
जिला कार्यकारी अध्यक्ष बृज गुप्ता ने शांति पूर्वक चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए किया प्रशासन का धन्यवाद

करनाल, (विसु)। नगर निगम चुनाव के निर्विघ्न समापन एवं दिन रात पार्टी के लिए काम करने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने के लिए भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में भाजपा कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया ।
इस बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता के अतिरिक्त जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल,मेयर प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, उपाध्यक्ष ईलम सिंह,जिला महामंत्री सुनील गोयल, जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, कर्ण मंडल अध्यक्ष नवीन बत्रा,शहरी मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी,अर्बन मंडल अध्यक्ष गौरव खुराना,कुंजपुरा मंडल अध्यक्ष अनिल चौहान एवं सुभाष कश्यप सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने चुनावों में अथक कार्य करने के लिए चुनावों में कार्य करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए उनका धन्यवाद किया।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान निगम चुनाव में कम वोटिंग के बारे में बताया कि चुनावों में सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं करनाल की जनता सभी भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त थे और एक तरफा चुनाव को देखते हुए इसलिए लोग घरों से कम निकले जिससे मतदान का प्रतिशत कम रहा।
उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ साथ व्यवस्थित तरीके से शांति पूर्वक चुनाव करवाने के लिए प्रशासन का धन्यवाद भी किया।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में विपक्ष के प्रत्याशी के पास भाजपा की तरह समर्पित कार्यकर्ताओं का अभाव था इसलिए दिहाड़ी दार लोगों को उन्होंने बूथों पर बिठाने का काम किया जो की चुनाव के दौरान ही बस्ता समेट कर चले गए।
जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल ने भी निर्विघ्न चुनाव के लिए प्रशासन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा करनाल नगर निगम चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशी भारी मतों से जीत रहे हैं और मेयर प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता भी 50 हजार मतों से जीत दर्ज करते हुए तीसरी बार मेयर बनने जा रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी पार्षद व मेयर सबका साथ सबका विकास पर चलते हुए बिना भेद भाव के अपने अपने वार्ड में विकास कार्य करवाने का काम करेंगे।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?