वैशाली इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने यूरेका 2024 के सेमीफाइनल में बनाई जगह

 वैशाली। वैशाली इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने अपने कौशल और नवाचार के बल पर IIT बॉम्बे के Eureka 2024 स्टार्टअप प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इस प्रतियोगिता, जो विश्व के सबसे बड़ी बिजनेस मॉडल प्रतियोगिताओं में से एक है। में कुल 25000 रजिस्ट्रेशन्स के बीच से शीर्ष 150 प्रतिभागियों का चयन हुआ है। यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, रचनात्मक सोच और समर्पण का प्रमाण है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने प्रतिभागियों को उनके व्यावसायिक विचारों और मॉडलों को अगले चरण में और अधिक परिष्कृत करने के लिए मार्गदर्शन और मेंटरशिप प्रदान करने की घोषणा की है।
छात्रों की इस उपलब्धि पर ई सेल के स्टार्टअप कोर्डिनेटर ने कहा, हमारे छात्रों ने अपनी सोच और कौशल के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। यह न केवल उनके बल्कि हमारे पूरे संस्थान के लिए गर्व का क्षण है। Eureka प्रतियोगिता, जिसे ई-सेल IIT बॉम्बे द्वारा आयोजित किया जाता है, भारत में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक प्रतिष्ठित मंच है। सेमीफाइनल में चयनित छात्र अब अपने विचारों को और बेहतर बनाने के लिए मेटरशिप का लाभ उठाएंगे और फाइनल में जगह बनाने के लिए तैयार होंगे।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?