मामला रफा दफा कराने के नाम पर गंदा काम, पीड़िता ने कहा: दारोगा जी करते थे गंदी डिमांड!

 वीडियो वायरल

 समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी एक मामले में आरोपी युवती के साथ गंदा काम करने का प्रयास कर रहा है। पीड़िता थाने में एक मामले में आरोपी है। मामले का अनुसंधान पटोरी थाना के दरोगा मोहम्मद बलाल खान कर रहे है। दरोगा ने कुछ दिन पहले पीड़िता को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया।
जांच अधिकारी दारोगा मोहम्मद बलाल खान ने कथित तौर पर पीड़िता के मामले पर चर्चा करने की आड़ में उसके साथ गंदा काम करने की कोशिश की।पीड़िता को अधिकारी ने पुलिस स्टेशन बुलाया और बाद में अपने किराए के घर में ले गया जहां उसने उसके साथ गंदा काम करने का प्रयास किया।
पीड़िता ने अधिकारी के अनुचित व्यवहार को कैद करते हुए घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।इस मामले में पीड़िता ने बताया कि दरोगा ने फोन पर मामले से संबंधित बातचीत में ऐसी कई बातें पूछता, जिससे वह डर गई। कुछ दिन के बाद फिर दरोगा ने फोन कर थाने बुलाया और अपने किराए के मकान में ले गया जहां मेरे साथ दर्ज मामले में मदद करने के नाम पर अश्लील हरकतें करते हुए गंदा काम करने का प्रयास किया, जिसका वीडियो सामने आया है।
वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि दरोगा मोहम्मद बलाल खान ने पीड़िता के साथ कमरा का दरवाजा बंद कर अश्लील हरकत करते हुए जबरदस्ती की। पीड़िता का कहना है कि उसने कोई वीडियो वायरल नहीं किया है। जब उसे इस आरोप के बारे में जानकारी मिली और पता चला कि उसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
बहरहाल खाकी की आड़ में महिला से बलात्कार का वीजियो वायरल हो रहा है। जिसपर कानून के शिक्षा की जिम्मेवारी है वहीं हैवान बन बैठा है।
पटोरी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बीके मेधावी ने कहा कि मीडिया में सामने आने तक उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी और उन्होंने गहन जांच का भरोसा दिलाया है।घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है और अधिकारियों ने दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस