सैलून में मेकअप कराने आई दुल्हन का भाई हथियार के साथ पहुंचा, बारात में फायरिंग करने से पहले पुलिस उठा ले गई

 भागलपुर। दुल्हन के भाई मैकअप करवाने इसलिए आए थे कि वे बहन की शादी में धूम धड़ाका करेंगे, हर्ष फायरिंग करेंगे लेकिन भागलपुर पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।नवगछिया बाजार में जावेद हबीब सैलून के पास से पुलिस ने हथियार के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपित मुकेश सिंह और आनंद सिंह हैं, जिनके पास से एक देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद की गईं।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्कार्पियो गाड़ी में दो लोग हथियार के साथ मौजूद हैं, जिसके आधार पर छापेमारी की गई।दोनों आरोपित दुल्हन के रिश्तेदार बताए गए हैं और शादी समारोह में गोली फायर करने के लिए हथियार लाए थे।
नवगछिया थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और स्कार्पियो गाड़ी भी जब्त कर ली गई।पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने प्रेस वार्ता में गिरफ्तारी की जानकारी दी।प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश, नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?