पशुओं को खुरपका-मुंहपका से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान जारी

राजापाकर (संजय श्रीवास्तव)। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से राजापाकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

पशु चिकित्सालय राजापाकर के पशु चिकित्सक डॉ. रुचि कुमार ने जानकारी दी कि यह टीकाकरण प्रखंड के सभी 13 पंचायतों में 3 मई से प्रारंभ हुआ है और 26 मई तक चलेगा। अभियान के तहत कुल 21,000 खुराकें उपलब्ध कराई गई हैं।

डॉ. कुमार ने बताया कि एफएमडी एक संक्रामक बीमारी है, जिसमें पशुओं के मुंह और खुर में सूजन आ जाती है, लार गिरती है, बुखार हो जाता है और पशु खाना-पीना छोड़ देता है। इस बीमारी से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है।

पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने पंचायत क्षेत्र के टीकाकर्मियों से संपर्क कर अपने पशुओं को यह निःशुल्क टीका अवश्य दिलवाएं। साथ ही, जनप्रतिनिधियों—मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य एवं पंचों—से आग्रह किया गया है कि वे अपने क्षेत्रों में लोगों को इस अभियान के प्रति जागरूक करें।

टीकाकरण कार्य में विकास कुमार, विशंभर कुमार, नीरज कुमार, अमरेश कुमार, अभिषेक कुमार, शत्रुघ्न राम और विनोद कुमार गुप्ता सहित कई टीकाकर्मी लगे हुए हैं।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप