राजापाकर में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन

दलित-महादलित परिवारों ने उठाया लाभ

राजापाकर (संजय श्रीवास्तव)।

डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत ‘सरकार आपके द्वार – हर टोला, हर परिवार, हर सेवा’ कार्यक्रम के तहत राजापाकर उत्तरी पंचायत के दलित-महादलित टोला, वार्ड संख्या 13 स्थित कबीर स्थान के समीप काली स्थान परिसर में बुधवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में दलित-महादलित समुदाय के महिला-पुरुषों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। मौके पर उपस्थित पंचायत मुखिया सरिता पटेल एवं विकास मित्र सरिता कुमारी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही 22 प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों से उसका लाभ लेने की अपील की।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार बरनवाल एवं अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने लोगों की समस्याओं को सुना और कई मामलों का तत्काल समाधान किया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में मौजूद लोगों को विभिन्न बीमारियों से संबंधित दवाइयां वितरित की गईं।
शिविर के दौरान कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें जन्म प्रमाण पत्र के लिए 3, जॉब कार्ड हेतु 4, आवास निर्माण के लिए 5, नली-गली समस्या पर 1 तथा आंगनबाड़ी संबंधी 4 आवेदन शामिल रहे।

इस विशेष शिविर में मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल, आवास सहायक परवेज आलम, स्वच्छताकर्मी सुजीत कुमार, सेविका सुधा देवी, आशा जलसी कुमारी एवं एएनएम पार्वती देवी समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और कर्मी उपस्थित थे।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें