गायकी के कुशल शिल्पी थे उस्ताद मजीद खां : अरूण कुमार सिंह

सुभाषचंद्र कुमार

समस्तीपुर पूसा। अब तेरे शहर में न आउंगा, अपनी दुनिया अलग बसाउंगा कहकर अपनी अलग दुनिया बसा चुके मौसिकी के मशहूर फनकार, गायकी के कुशल शिल्पी मरहूम उस्ताद मजीद खां मीम को ओईनी स्थित शारदा सावित्री अनिल संगीत महाविद्यालय के छात्रों ने समारोह पूर्वक श्रद्धांजली दी। इंस अवसर पर सबसे पहले महाविद्यालय के संस्थापक सचिव अरूण कुमार सिंह ने स्मृति शेष उस्ताद मजीद खां साहब के छाया चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी और करतल ध्वनि एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर इस अवसर पर आयोजित समर्पण संगीत संध्या का विधिवत उद्घाटन किया।

अपने उद्घाटन संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि आवाज के कुशल शिल्पी थे उस्ताद मजीद खां साहब। एक एक स्वर को उसके महत्व के हिसाब से प्रस्तुत करने की खासियत उन्हें उनके समकालीन उस्तादों व गुरूजनों से अलग करती है।

बच्चों को बताने के क्रम में वे इन चीजों पर खास ध्यान देते थे। तदुपरांत महाविद्यालय के संस्थापक सह खां साहब के शिष्य डाॅ सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गुरूवंदना के साथ समारोह को दिशा दी।

खां साहब की बंदिशों, यथा ख्याल, गीत, गजल, भजन आदि से ऐसा समां बांधा कि वक्त कब गुजरा ये अहसास भी नहीं हुआ। इस दौरान बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से भी खां साहब को अपनी श्रद्धांजली दी।

मौके पर मशहूर तबला वादक विष्णुदवे भंडारी, संतोष कुमार, नंद किशोर, प्रभात कुमार सिंह तुलसी, अनामिका, नेहा, शिवम, आशीष, चांदनी, राजन, प्रिया, श्याम, खुश्बू, राखी, मनीष, शिवानी, गौरव, सौरभ, हर्ष कश्यप, सोनू, अशीष आनन्द, गंगोत्री, तौकीर आलम उर्फ लड्डू जी आदि ने मनोहारी प्रस्तुति दी।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया