डीएम ने की प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक

भवेश
मुजफ्फरपुर।जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा अभियंताओं के साथ समाहरणालय सभागार में की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर जिला में विकासात्मक आधारभूत संरचना के निर्माण कार्य में प्रगति लाने तथा उत्पन्न हो रही समस्या का समाधान करने का सख्त निर्देश दिया।

इस क्रम में जिलाधिकारी ने भू अर्जन, भूमि विवाद, अतिक्रमण, एलाइनमेंट में अवस्थित बिजली पोल सहित कई अन्य समस्या का समाधान करने हेतु नियमानुकूल अपेक्षित कार्रवाई करने तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।

बुढ़ी गंडक नदी पर डॉ जगन्नाथ मिश्र कॉलेज के पास अप्रोच पथ के भू अर्जन हेतु चार मौजा चंदवारा एक, चक मुहम्मदपुर, नाजिरपुर, चंदवारा दो में से तीन मौजा चंदवारा एक, नाजिरपुर एवं चक मुहम्मदपुर का दखल कब्जा पुल निर्माण निगम को भू अर्जन कार्यालय द्वारा दिया जा चुका है। भू-अर्जन कार्यालय को प्राप्त कुल राशि 26 करोड़ का वितरण किया जा चुका है। अवशेष राशि प्राप्त करने हेतु पुल निर्माण निगम को पत्र भेजा गया है।

बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला भू अर्जन पदाधिकारी एवं पूर्व निर्माण निगम के वरीय परियोजना पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अवशेष राशि प्राप्त करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा विभाग को पत्र भेजना सुनिश्चित करें। साथ ही बैठक में पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना प्रबंधक को निदेश दिया गया कि वह निविदा जल्द से जल्द पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ करें।

NH 139w अदालवारी- मानिकपुर खंड के मुआवजा भुगतान हेतु पुनः कैंप का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला भू अर्जन पदाधिकारी को NH 139w अदालवारी- मानिकपुर खंड के मुआवजा भुगतान हेतु पुनः कैंप लगाने का निदेश दिया गया। कैंप का व्यापक प्रचार- प्रसार, प्रचार वाहन से कराने का भी निदेश दिया गया।

अंचल अधिकारी सरैया को कैंप में उपस्थित रह कर भू धारियों के भू स्वामित्व प्रमाण पत्र निर्गत करने तथा परिमार्जन का भी निदेश दिया गया। पूर्व में सरैया अंचल में लगाए गए शिविर में कुल 87 लाख का भुगतान हेतु वाउचर तैयार किया गया था।

ग्रामीण सड़कों को महत्वपूर्ण बताते हुए जिलाधिकारी ने ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा की तथा डिवीजनवार विस्तृत प्रतिवेदन प्राप्त करने तथा कार्यपालक अभियंताओं के साथ अलग से बैठक कराने का निर्देश जिला योजना पदाधिकारी को दिया।

पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत मोतीपुर बरूराज पथ, राजेपुर- करचौलिया पथ, मीनापुर टेंगराहा पथ में अर्जित भूमि का वांछित कागजात भू -धारियों से प्राप्त कर मुआवजा राशि के नियमानुकूल भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ।

एनएच-एनएचएआई अंतर्गत मानिकपुर- साहेबगंज खंड, अदलबारी- मानिकपुर खंड में अर्जित भूमि का नियमानुकूल भुगतान करने का निर्देश दिया।

स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन अंतर्गत कब्रिस्तान घेराबंदी ,पंचायत सरकार भवन की भी समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया ।
इसके अतिरिक्त बुडको, इंडियन वाइल, एनटीपीसी, कृषि बाजार समिति, नई रेल परियोजना आदि की भी समीक्षा कर कार्य में तेजी लाने को कहा।

बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री अशोक कुमार गुप्ता अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी श्री अमित कुमार जिला योजना पदाधिकारी सहित तकनीकी विभागों के अभियंतागण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?