डीए आंदोलन में व्यस्त शिक्षक की गैरहाजिरी पर बवाल, अभिभावकों ने स्कूल में किया विरोध प्रदर्शन

 अनूप जोशी

लाउदोहा- गुरुवार सुबह दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक के प्रतापपुर पंचायत के धबनी ग्राम अवैतनिक प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक के खिलाफ अभिभावकों के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया। इस शिक्षक के खिलाफ शिकायत लिखे हुए प्लेकार्ड लेकर विद्यालय के गेट के सामने कई अभिभावक इकट्ठा हुए। जब वे जबरन विद्यालय के अंदर जाने की कोशिश करने लगे, तो अन्य शिक्षिकाओं ने उन्हें रोका। इस पर अभिभावकों और शिक्षिकाओं के बीच बहस हो गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने आकर स्थिति को संभाला।
प्रदर्शनकारी अभिभावकों ने बताया कि इस विद्यालय में दो शिक्षिकाएं और भास्कर घोष नामक एक शिक्षक हैं। भास्कर घोष संघर्षरत संयुक्त मंच संगठन के नेता हैं और वे पिछले कुछ समय से डीए आंदोलन में व्यस्त हैं। उन्हें कोलकाता में मीटिंग और रैलियों में देखा जाता है, यहां तक कि टीवी पर भी नजर आते हैं, लेकिन स्कूल में नहीं दिखाई देते। तीन शिक्षकों में से एक की गैरहाजिरी के कारण स्कूल में पढ़ाई प्रभावित हो रही है,जिससे बच्चों की शिक्षा बाधित हो रही है। अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल न आने के बावजूद वे नियमित वेतन ले रहे हैं।
आरोपित शिक्षक भास्कर घोष का कहना है कि तृणमूल नेताओं की उकसावे पर बाहरी लोगों द्वारा उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया है।

  • Related Posts

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिवाजी पार्क केस…

    Continue reading
    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    चुनाव आयोग के खिलाफ मनमानी के खिलाफ हो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!