अस्पताल परिसर में नए लिफ्ट उद्घाटन, स्वामी सुब्रह्मनंद जी महाराज ने की प्रशंसा

 अनूप जोशी

रानीगंज – रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्वामी सुब्रह्मनंद जी महाराज ने स्वास्थ्य सेवा और मानवता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने सुख में दूसरों को भी शामिल करने की क्षमता रखते हैं, उन पर ईश्वर की अपार कृपा होती है। वर्तमान में की गई सेवा का लाभ भविष्य में मिलता है, और हमारी संवेदना और प्रेम को देखकर आने वाली पीढ़ी भी समाज के प्रति समर्पित होने का भाव समझती है।
स्वामी जी ने समाजसेवी शिवकुमार डालमिया द्वारा अस्पताल के लिए दान की गई अति मूल्यवान लिफ्ट की सराहना की। उन्होंने बताया कि वर्षों पहले बिरला जी ने इस अस्पताल को लिफ्ट प्रदान किया था, जिससे लाखों लोगों ने लाभ उठाया। आज भी उनकी स्मृति को लोग याद करते हैं, और आने वाले समय में इस दान का लाभ समाज को मिलेगा।
इस अवसर पर समाजसेवी सुशील कुमार शर्मा, केपी सिंह, दीपक तोदी,पूर्व अध्यक्ष गौतम घटक,और मनोज केसरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आर.पी. खेतान ने बताया कि यहां का लिफ्ट जर्जर अवस्था में था, और 24 घंटे आवश्यक चिकित्सा सेवाएं मुफ्त में प्रदान की जाती हैं। यह अस्पताल सर्वसाधारण लोगों के लिए है, और उनके सहयोग से ही यह अस्पताल संचालित होता है।

  • Related Posts

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिवाजी पार्क केस…

    Continue reading
    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    चुनाव आयोग के खिलाफ मनमानी के खिलाफ हो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!