UP Protest : सीएनजी के दामों में वृद्धि पर निकला लोगों का गुस्सा, बोले- मन करता है कि गाड़ी बेचकर साइकिल ले लें

ओला और ऊबर ड्राईवरों ने कहा कि हमारे सामने भारी समस्या है। कंपनी अपनी मार्जिन ले लेती है सरकार अपना टैक्स ले लेती है, हमारे पास कुछ ज्यादा बचता ही नहीं है लेकिन कोई ऑप्शन भी नहीं है।

सी.एस. राजपूत

नई दिल्ली। सीएनजी की कीमत पेट्रोल की कीमत के बराबर होने पर लोगों का गुस्सा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि यही हालत रही तो उनके सामने गाड़ी बेचने की नौबत आ सकती है। उनका कहना है कि अब तो साइकिल चलाने का दौर आना चाहिए। लोगों ने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार ग्रीन फ्यूल की बात करती है तो दूसरी ओर ग्रीन फ्यूल के रेट बढ़ाती जा रही है। इससे ऐसा लगता है कि सरकार लोगों को ठग रही है। सीएनजी की कीमतें बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी टैक्सी वालों को हो रही है।
लखनऊ में सीएनजी के रेट बढ़ने पर आक्रोशित टैक्सी चालकों ने सरकार पर अपनी भड़ास निकाली। कहा कि सरकार ईंधन की कीमतें बढ़ाकर हमें अपनी जीविका के साधन को बंद करने के लिए विवश कर रही है। कहा कि ओला और ऊबर चालकों के सामने भारी समस्या है। कंपनी अपनी मार्जिन ले लेती है, सरकार अपना टैक्स ले लेती है। हमारे पास कुछ ज्यादा बचता ही नहीं है लेकिन कोई आप्शन भी नहीं है। लखनऊ के विभिन्न सीएनजी स्टेशनों पर टैक्सी और ओला ऊबर ड्राइवरों में गुस्सा साफ दिख रहा है। उनका कहना है कि ऐसे में हमारा पर्यावरण की रक्षा का संकल्प पूरा नहीं हो पाएगा।
इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को अगले दो महीन में १०० इले्ट्रिरक वाहन चार्जिंग स्टेशन मिलेंगे। केजरीवाल ने ऐसे ११ चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया और कहा कि इन चार्जिंग स्टेशनों पर बैटरी बदलने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को अगले दो महीने में १०० इले्ट्रिरक वाहन चार्जिंग स्टेशन मिलेंगे। केजरीवाल ने ऐसे ११ चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया और कहा कि इन चार्जिंग स्टेशनों पर बैटरी बदलने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले बैटरी बदलने के केंद्र और चार्जिंग स्टेशन अलग-अलग होते थे लेकिन अब सुविधा एक ही जगह उपलब्ध होगी। इन ११ स्टेशनों पर चार्जिंग के ७३ प्वाइंट हैं। अगले दो महीने में दिल्ली को १०० चार्जिंग स्टेशन मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इनमें से अधिकतर चार्जिंग स्टेशन मेट्रो स्टेशनों पर स्थापित किये रहे हैं ताकि लोग अपने वाहनें को चार्जिंग स्टेशनों पर छोड़कर मेट्रो से अपने गंतव्य तक जाएं और वापस आने पर फिर से पूरी तरह से चार्ज वाहन लेकर घर लौट सकें।

 

  • Related Posts

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?
    • TN15TN15
    • November 24, 2026

    पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले…

    Continue reading
    सिंगरौली में बारिश का कहर खेतों में रखी धान की फसल अंकुरित किसानों की बढ़ी चिंता फसल नुकसानी का सर्वे कराए सरकार.. शिव सिंह
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सिंगरौली । चक्रवात के कारण सिंगरौली जिले में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    • By TN15
    • November 24, 2026
    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    • By TN15
    • November 24, 2026
    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    • By TN15
    • November 24, 2026
    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…