Kisan Andolan : सोलापुर में विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे गन्ना किसान

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में किसानों ने गन्ने की फसल के लिए अधिक कीमत की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। विरोधस्वरूप किसानों ने फसल को चीनी फैक्टरी ले जा रहे वाहनों और पहियों की हवा निकाल दी। किसानों का कहना है कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर ध्यान दे और समस्या का समाधन करे। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात सोलापुर में वाखरी के पास अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रैक्टर ट्राली के 11 टायरों की हवा निकाल दी लेकिन ट्रैक्टर मालिक ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
पता चला है कि खबर के मुताबिक सोलापुर जिला गन्ना दर संघर्ष समिति के तत्वावधान में विभिन्न किसान संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी संगठनों के एक सदस्य ने बताया कि उनकी मांग है कि उनसे 3,100 रुपये प्रति टन की दर से गन्ना खरीदा जाए जबकि अभी उन्हें 21,00 से 2,300 रुपये प्रति टन की दर से भुगतान किया जाता है। किसान समर्थक संगठनों ने ट्रांसपोर्टरों से गन्ने की फसल को खेतों से चीनी मिल तक नहीं पहुंचाने की की अपील की है।

  • Related Posts

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली सुअर, नीलगाय और बंदरों से फसलों के…

    Continue reading
    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    30 से अधिक किसान संगठनों के नेताओं ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग