Kisan Andolan : आजमगढ़ मंदुरी हवाई पट्टी विस्तारीकरण के नाम पर जमीन छीनने के खिलाफ सातवें दिन भी सड़क पर उतरा संयुक्त किसान मोर्चा

संयुक्त किसान मोर्चा ने पूर्वी उ.प्र.के सभी किसान संगठनों से 22 को आजमगढ़ आने के लिए किया आह्वान

आजमगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा  के  तत्वाधान में विविध संगठनों के साथियों ने मंदुरी हवाई पट्टी को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विस्तारीकरण के नाम पर गांवों की जमीन छीनने के खिलाफ जारी सातवें दिन के भी क्रमिक धरने में शामिल होकर समर्थन दिया।

संयुक्त किसान मोर्चा ने पूर्वी उप्र.के सभी किसान संगठनों से 22 को आजमगढ़ आने के लिए आह्वान किया। धरना स्थल पर वक्ताओं में पुलिस उत्पीड़न की शिकार महिलाओं ( सुनीता व सुमित्रा) ने  12-13 अक्टूबर  के शासन-प्रशासन के दबंगई व उत्पीड़न के बारे में बात रखीं।जनसभा में जान देंगे- जमीन नहीं देंगे , जमीन हमारी आपकी-नहीं किसी के बाप की, लडेंगे-जीतेंगे, कौन बनाता हिंदुस्तान-भारत का मजदूर-किसान  आदि नारे गूंज रहे थे।
वक्ताओं ने कहा कि सरकारी व सार्वजनिक  संस्थानों को बेचने व निजीकरण करने पर तुली सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। कल तक  मुसलमानों के खिलाफ बुलडोजर चलाया ,अब गरीबों के खिलाफ चलाने लगा है।जगह-जगह बंजर,परती,जी.एस. जमीनों पर बसे गरीबों को बेदखल करने का नोटिस आ चुका है।  जल,जंगल व जमीन  बचाने का सवाल छत्तीसगढ़, झारखंड ,सिलगेर व हसदेव अभ्यारण्य से  होते हुए पूर्वी उ.प्र. में कैमूर व चंदौली के मुसाखाड से नौगढ़,बलिया,आजमगढ़ हर जगह मौजूद हैं।हवाई पट्टी,मंडी,हाईवे,एक्सप्रेस वे ,अभ्यारण,सेंचुरी के नाम पर नये-नये सामंत,बड़े भूस्वामी तैयार किये जा रहे हैं। कि़सानों,मजदूरों को  सबसे सस्ता व लाचार मजदूर  बनाया जा चुका था ,अब उन्हें मान,सम्मान व स्वाभिमान से  वंचित बंधुआ गुलाम  बनाने चलें हैं।इसलिए जमीन का सवाल  आगे बढ़कर इंसानियत बचाने के सवाल तक जा पंहुचा है। इसके लिए हम सबको गांव-गांव अपने ग्रुप मानसिकता,पार्टी,जाति,धर्म  व लिंग के भेद से ऊपर उठकर ग्रामीण संघर्ष कमेटियों को बनाकर व्यापक जन आंदोलन की ओर बढ़ने की तरफ जाना होगा। हमारे इस आंदोलन में महिलाओं की अग्रिम पंक्ति में मौजूदगी जीत सुनिश्चित करने वाला है।

वक्ताओं में सुनीता,सुमित्रा, दुखहरण राम,राजीव यादव , राहुल विद्यार्थी,राजेश आज़ाद , रामनयन,विनोद यादव,अवधेश यादव,प्रमोद, आशीष उपाध्याय,सुरेश,मुन्ना लाल,राधेश्याम आदि ने अपनी बातें रखीं।अध्यक्षता दुखहरण राम और संचालन शशिकांत उपाध्याय ने किया।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक