उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा के विधायकों और सांसदों पर भी करारा निशाना साधते हुए उन्हें भयभीत बताया । अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि प्रदेश में महाविद्युत आपदा मची हुई है. इस दौरान अखिलेश ने उन विधायकों को भविष्य में सपा में शामिल करने से इनकार भी कर दिया जो बिजली को लेकर चिट्ठी लिख रहे हैं।
बढ़ते जनाक्रोश से बचने के लिए भाजपा के विधायक-सांसद दिखावटी चिट्ठी लिखकर खुद को बचाना चाह रहे हैं। उन्होंने इसे कागजी कवच करार देते हुए कहा कि यह पत्र जनहित का नहीं, बल्कि डूबते भाजपा जहाज को छोड़कर विपक्ष से आगामी चुनावों में टिकट पाने का आवेदन पत्र है।
भीषण गर्मी और बिजली संकट पर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला
डबल इंजन सरकार की लड़ाई का खामियाजा जनता भुगत रही-अखिलेश यादव
बता दें कि प्रदेश में इन दिनों तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है. बिजली की कमी से पेयजल संकट, स्वास्थ्य समस्याएं और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार इस संकट से निपटने में पूरी तरह नाकाम है।







