UP News: बिहार में सियासी उठापटक के बीच डिंपल यादव की प्रतिक्रिया, सपा सांसद ने नीतीश को बताया PM चेहरा

Bihar Political Crisis: बिहार में जारी सियासी उठापटक को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन के साथ रहना चाहिए वह प्रधानमंत्री का चेहरा हैं. डिंपल यादव ने कहा कि उन्हें इंडिया गठबंधन के साथ रहना चाहिए जो कुछ हो रहा है वह मीडिया के माध्यम से हमें पता चल रहा है.

सपा सांसद ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अगर साथ रहते हैं तो उससे इंडिया गठबंधन बहुत मजबूत होगा. वहीं पीडीए को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा पीडीए हमेशा से सूक्ष्म तरीके से रहा है लेकिन सपा अब उसे मुखर तरीके से बोल रही है. मौजूदा सरकार संविधान के विरुद्ध कार्य कर रही है और युवाओं को निराश कर रही है. किसान माता बेटी निराश हैं.

वहीं डिंपल यादव ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के 11 सीटों पर कांग्रेस के साथ समझौते वाले ट्वीट पर कहा सपा चाहती है कि उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ हम बीजेपी के सामने खड़े हों और हमारा कोई भी ऐसा कदम ना हो जिससे कि गठबंधन को नुकसान हो या समाजवादी पार्टी को भी नुकसान हो. डिंपल ने कहा कि हम चाहते हैं जो जीतने वाले लोग हैं सीट का सवाल नहीं है या फिर कौन जीत सकता है उसका सवाल है कौन बीजेपी को हरा सकता है, इस पर पार्टी ध्यान दे रही है.

वहीं बिहार में चल रही सियासी हलचल पर कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने कहा बिहार की राजनीति में क्या हुआ है. कुछ होने की संभावना पर मैं कुछ नहीं बोलूंगा. सूत्रों के अनुसार RJD की बैठक के दौरान एक मत यह भी सामने आया है कि आरजेडी सरकार गिराने की जिम्मेदारी अपने ऊपर नहीं लेगी. वो जनता के बीच खुद को विक्टिम के तौर पर पेश कर सकती है.

  • Related Posts

    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

    राज्यसभा में पेपर लीक रोकने वाले बिल पर…

    Continue reading
    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    • By TN15
    • July 30, 2026
    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    • By TN15
    • July 30, 2026
    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    • By TN15
    • July 30, 2026
    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’

    • By TN15
    • July 30, 2026
    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’