यूपी चुनाव: भाजपा पर तंज कसते हुए अखिलेश बोले, बलिया बनाम छलिया का है विधानसभा चुनाव  बलिया 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाते हुये कहा कि मौजूदा विधानसभा चुनाव बलिया बनाम छलिया का है और यहां की जनता छलने वाली सरकार को उखाड़ फेकेंगी। फेफना क्षेत्र के ग्राम कटरिया में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिलेश ने मंगलवार को कहा कि भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। उसे समय समय पर छला है समय समय पर। ये चुनाव छलिया बनाम बलिया दिखायी दे रहा है। क्रांतिकारियों की भूमि बलिया के लोग अपने बल से इस सरकार को धूल चटाने का काम करेंगे। अखिलेश ने कहा कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण लोगों ने सुना होगा। अब तो भाजपा के सहयोगी भी जान चुके है कि भाजपा के लोग झूठ बोलते हैं। छोटे नेता छोटा झूठ बोलता है,बड़ा नेता बड़ा झूठ बोलता है और सबसे बड़ा नेता सबसे बड़ा झूठ बोलता है। किसानो की आय दोगुनी करने का वादा झूठा निकला जबकि नौजवान को रोजगार नहीं मिला। किसानो को खाद डीएपी के लिए तरसना पड़ा। खरीद केन्द्र पर उसकी धान की फसल खरीदी नहीं गयी। किसानो की लूट हो गई। खाद की बोरी से पांच किलो खाद चोरी हो गयी। पता नहीं भाजपा वाले चोरी कहां से सीख कर आये हैं।
अखिलेश यादव ने दावा किया कि मौजूदा चुनाव में गठबंधन सरकार 300 से ज्यादा सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। सरकार आने पर किसानो,नौजवानो की समस्या का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

  • Related Posts

    क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

    समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

    Continue reading
    परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

    सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’

    • By TN15
    • August 25, 2026
     विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’

    किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

    • By TN15
    • August 25, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

    संसद कमेटी की बैठक में हंगामा, पैलेट गन पर चर्चा की उठी मांग

    • By TN15
    • August 25, 2026
    संसद कमेटी की बैठक में हंगामा, पैलेट गन पर चर्चा की उठी मांग

    ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

    • By TN15
    • August 25, 2026
    ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

    अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 25, 2026
    अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?

    CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज

    • By TN15
    • August 25, 2026
    CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज