UP Election 2022: वाराणसी में 5, जौनपुर में 7, चंदौली में 3, पूर्वांचल को लेकर ओपी राजभर का बड़ा दावा

द न्यूज 15

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत सोमवार को सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है। इस फेज में बीजेपी-सपा के अलावा इन दोनों पार्टियों के गठबंधन सहयोगियों अपना दल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और निषाद पार्टी की भी परीक्षा होगी। सुभासपा के प्रमुख ओपी राजभर भी खुद इसे चुनावी मंच से प्रतिष्ठा का सवाल बता चुके हैं। जहूराबाद से प्रत्याशी राजभर ने दावा किया है कि पूर्वांचल में उनकी पार्टी अधिकतर सीटें जीतने जा रही है।

ओपी राजभर ने सातवें फेज की वोटिंग के बीच एएनआई से बातचीत में कहा, ”भाजपा और बसपा गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकर नगर और बलिया में एक भी सीट नहीं जीतेगी। हम वाराणसी में 8 में से 5  सीटें जीतने जा रहे हैं। चंदौली में 4 में से 3, जौनपुर में 9 में से 7 सीटें जीतने जा रहे हैं। हम पूर्वांचल क्षेत्र में 45-47 सीटें जीतने जा रहे हैं।”
2017 में भाजपा गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़े और फिर योगी सरकार में मंत्री रहे ओपी राजभर इस बार सपा गठबंधन के साथ हैं। राजभर हाल के समय पर बीजेपी और योगी सरकार के खिलाफ बेहद आक्रामक रहे और चुनाव के दौरान उन्होंने कई बार तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। वह अपनी कई रैलियों में यह कहते नजर आए कि इस चुनाव में हार के बाद सीएम योगी को गोरखपुर भेज देंगे तो 2024 में मोदी-शाह को गुजरात भेज दिया जाएगा।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

  • By TN15
  • August 5, 2026
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!

  • By TN15
  • August 5, 2026
मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!

डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

  • By TN15
  • August 5, 2026
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई

  • By TN15
  • August 5, 2026
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत

  • By TN15
  • August 5, 2026
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत

वेब सीरीज की गालियों को अपना रहे युवा ?

  • By TN15
  • August 5, 2026
वेब सीरीज की गालियों को अपना रहे युवा ?