UP : विधानसभा में सपा विधायक ओमप्रकाश ने घेरा योगी सरकार को, कहा-हवा में महल बनाने से नहीं हो जाएगा विकास

उत्तर प्रदेश विधनासभा में विधायक ओमप्रकाश सिंह ने योगी सरकार को हर मुद्दे पर घेरा। अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग ऐसा दर्शा रहे हैं कि जैसे छह साल में ही सब कुछ हो गया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास की तुलना हवा में महल बनाने से की। ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि गैर कांग्रेसवाद का नारा देकर कांग्रेस का सफाया करने वाले भी हम ही लोग थे।

ऐसा नहीं है कि आप लोगों का सफाया नहीं होगा। ओमप्रकाश राजभर का कहना था कि आज भी अखिलेश यादव के दिये नाम योगी सरकार में चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग विपक्ष में हैं तो हां जी तो नहीं बोलेंगे। यदि कहीं गलत होगा तो उसका विरोध तो होगा। ऊर्जा मंत्री को उन्होंने कहा कि आप नौकरी करके सत्ता में आये हैं हम लोग संघर्ष करके राजनीति में आये हैं।

समाजवादियों की तुलना संघर्ष करते हुए ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि हर पार्टी का समय होता है। आज आप लोगों का है पर हमेशा तो नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि देश छह साल का नहीं है बल्कि कई हजार साल का है। ऐसा नहीं है कि पहले कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हवा में महल बनाने से विकास नहीं हो जाएगा। उसके लिए जमीन पर आकर जमीनी काम करना होगा।

  • Related Posts

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर रहे बीजेपी प्रत्याशी वार्ड नंबर…

    Continue reading
    …और रो पड़े दबंग विधायक अनंत सिंह! जानें क्या है मामला?
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    पटना के बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना गांव में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    Delhi News : एमसीडी की मिलीभगत से फल फूल रहा मौत का धधा!

    Delhi News : एमसीडी की मिलीभगत से फल फूल रहा मौत का धधा!

    डॉ. सत्यवान सौरभ : पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ : पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    क्या भारत एक ‘Deeper State’ बन गया है?

    क्या भारत एक ‘Deeper State’ बन गया है?

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!