भांग के नशे में नहीं लिखती हूं गीत, पुलिस का नोटिस मिलने पर आया यूपी में का बा गाने वाली नेहा सिंह का रिएक्शन

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर इस वक्त कानपुर अग्निकांड पर गाए अपने गीत को लेकर सुर्खियो में हैं। उन्होंने यूपी में का बा पार्ट 2 गाया, जिसके बाद वह कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। उन्होंने अपने गीत में कानपुर देहात में बुल्डोजर एक्शन के दौरान आग में जलकर मर गईं मां-बेटी का जिक्र करते हुए यूपी सरकार पर कटाक्ष किया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें नोटिस भेज दिया। नेहा से इस नोटिस में कई सवाल किये हैं, जिनका जवाब देने से उन्होंने इनकार कर दिया। उनका कहना है कि वह सवाल करती हैं जवाब नहीं देतीं।
नेहा का कहना है कि ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि जैसे वह कोई अपराधी हों। ऐसा साबित किया जा रहा है कि जैसे यूपी में का बा गाकर उन्होंने कोई क्राइम कर दिया हो। क्विंट के साथ बातचीत में नेहा ने कहा कि उन पर आरोप है कि वह माहौाल बिगाड़ रही हैं जो नोटिस उन्हंे भेजा गया है उसे पढ़कर हंसा आएगी या हैरानी होगी।
नेहा ने बताया कि उनके ससुराल अंबेडकर नगर एक नोटिस दिया गया, जब वहां भी बात नहीं बनी तो उन्हें दिल्ली में आकर नोटिस थमाया गया। नेहा ने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस कराया जा रहा है कि जैसे उन्होंने अपराध किया हो। उनका कहना है कि एक लोक गायिका को अपनी बात रखने का अधिकार भी नहीं रहा।

भांग के नशे में नहीं लिखती : नेहा

नेहा ने कहा कि मुझे समज में नहीं आ रहा ैह कि मैंने उस गाने में ऐसा क्या लिख दिया। आप लोग भी ये गीत सुन होंगे, नहीं सुने तो सुन लीजिए। ऐसा थोड़ी है कि नशा कर लिाय, कुछ लिख दिया, सोचा नहीं कि इस गीत का क्या असर पड़ेगा समाज पर।

पुलिस का नोटिस

अरे भईया! इससे पहले भी मंैने गीत लिखे हैं, मैं ढाई सालों से गीत लिख रही हूं, गा रही हूं। ऐसा नहीं है कि मुझे पता नहीं है कि कौन सा शब्द मुझे नहीं करना चाहिए। कौन सा शब्द करना चाहिए। पूरे होश-ओ-हवाश में गाया है। मैं चाहती हूं कि आप लोग इस गीत को जरूर सुनिये और बताइये कि क्या सच में क्या उस गीत में ऐसा कुछ है ?

 

  • Related Posts

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    झारखंड के मिहिजाम प्रखंड में किशन पटनायक स्मृति…

    Continue reading
    ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, ‘कौन देता है…’

    दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी