मुटरु रामदास सेवा समिति ट्रस्ट की अनोखी पहल-अब पक्षियों को मिलेगा सुरक्षित आशियाना

दिल्ली पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय मुटरु रामदास सेवा समिति ट्रस्ट ने एक अनोखी और सराहनीय पहल की घोषणा की है। इस पहल के तहत संस्था ने निर्णय लिया है कि अब पक्षियों और छोटे जीवों के लिए विशेष “पक्षी घर” (बर्ड हाउस) बनाए जाएंगे। समिति के अध्यक्ष पप्पू यादव और उपअध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने इस पहल की जानकारी देते हुए कहा कि इंसान जब बारिश, धूप या ठंड से परेशान होता है तो अपने घर की चारदीवारी में सुरक्षित रहता है। लेकिन पक्षियों के पास ऐसा कोई स्थायी आश्रय नहीं होता। बारिश में उनके घोंसले भीग जाते हैं, गर्मी में उन्हें छाया नहीं मिल पाती और कई बार तेज़ हवाओं से उनके छोटे-छोटे बसेरे टूट जाते हैं। इन परिस्थितियों ने समिति को यह सोचने पर मजबूर किया कि क्यों न पक्षियों के लिए भी घर बनाए जाएं।
मुटरु रामदास सेवा समिति ट्रस्ट विगत कई वर्षों से समाजहित में कार्य करता आ रहा है। कभी गरीबों को भोजन उपलब्ध कराना, तो कभी सामाजिक जागरूकता अभियान चलाना – संस्था ने हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। अब पक्षियों के लिए आशियाना बनाना संस्था की संवेदनशीलता और दूरदृष्टि को दर्शाता है। जानकारी के अनुसार, ये पक्षी घर लकड़ी, टिन और पर्यावरण के अनुकूल सामग्रियों से बनाए जाएंगे। इनका आकार छोटा और सुरक्षित होगा, ताकि इनमें पक्षी आसानी से रह सकें। इन्हें पेड़ों, छतों और खुले स्थानों पर लगाया जाएगा, जहां पक्षियों की आवाजाही ज़्यादा होती है। संस्था का लक्ष्य है कि शुरुआत में अपने बजट के अनुसार सैकड़ों पक्षी घर बनाए जाएंगे और धीरे-धीरे पूरे जिले से लेकर पुरे प्रदेश में इन्हें फैलाया जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस कार्य योजना को सराहा और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है। कई लोगों ने कहा कि यह कदम न केवल पक्षियों को जीवनदान देगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी बनेगा। ग्रामीणों और बच्चों में भी इस योजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि पक्षियों का अस्तित्व पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। पक्षी फसलों की रक्षा करते हैं, कीटों को नियंत्रित करते हैं और प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखते हैं। लेकिन आधुनिकता और शहरीकरण की दौड़ में उनके बसेरे लगातार नष्ट हो रहे हैं। ऐसे में समिति की यह पहल न केवल जीव-जंतुओं के प्रति करुणा का प्रतीक है, बल्कि पर्यावरण संतुलन की दिशा में भी एक सार्थक कदम है। अध्यक्ष पप्पू यादव और उप अध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने अपील करते हुए कहा है कि “हम सब अपने घरों में सुरक्षित रहते हैं, लेकिन प्रकृति के ये छोटे जीव हमारी ही तरह आश्रय के हकदार हैं। मुटरु रामदास सेवा समिति ट्रस्ट इस दिशा में छोटा सा प्रयास कर रहा है। यह नम्बर जारी करते हुए 9467001446 मेरा अनुरोध है कि समाज के सभी लोग आगे आएं और इस कार्य में सहयोग दें, ताकि हम एक बड़ा बदलाव ला सकें।”
समिति की यह पहल केवल पक्षियों के लिए घर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक संदेश भी देती है – कि यदि इंसान प्रकृति के हर जीव-जंतु का ख्याल रखे, तो जीवन और भी सुंदर और संतुलित हो सकता है।

  • Related Posts

    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन – हंगामा है क्यों बरपा
    • TN15TN15
    • July 29, 2026

    दिनकर कपूर जंतर-मंतर छात्र आंदोलन आजकल बहस के…

    Continue reading
    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
    • TN15TN15
    • July 29, 2026

    बीजेपी ने राहुल गांधी के पैलेट गन वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन – हंगामा है क्यों बरपा

    • By TN15
    • July 29, 2026
    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन – हंगामा है क्यों बरपा

    ‘BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

    • By TN15
    • July 29, 2026
    ‘BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

    शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी

    • By TN15
    • July 29, 2026
    शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी

    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस?

    • By TN15
    • July 29, 2026
    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस?

    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    • By TN15
    • July 29, 2026
    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    श्रमिक एवं किसान राष्ट्रीय सम्मेलन में सीटू गौतमबुद्धनगर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी

    • By TN15
    • July 29, 2026
    श्रमिक एवं किसान राष्ट्रीय सम्मेलन में सीटू गौतमबुद्धनगर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी