बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा चयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया

देव मणि शुक्ल

नोएडा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन लखनऊ में आज बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा चयनित 2425 मुख्य सेविकाओं की नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसी क्रम में जनपद गौतम बुद्ध नगर में भी विधान परिषद सदस्य श्री चंद शर्मा की गरिमामई उपस्थिति में विकास भवन सभागार में मुख्य सेविकाओं के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार में देखा गया।
मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में कुल 2425 मुख्य सेविका को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, जिसमें गौतमबुद्ध नगर जनपद से 5 मुख्य सेविकाओं का चयन किया गया है, जिनमें आरती, सीमा, कोमल, करिश्मा और प्रियंका सम्मिलित हैं। इस भर्ती से विभाग की वर्षों पुरानी कमी की पूर्ति होगी तथा महिला एवं बाल विकास सेवाओं को नई गति और ऊर्जा प्राप्त होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 विधान परिषद सदस्य ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की संवेदनशील सोच एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के परिणामस्वरूप विभाग को नई मजबूती मिली है। मुख्य विकास अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने नव नियुक्त मुख्य सेविकाओं को ईमानदारी, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि नई मुख्य सेविकाएँ आंगनबाड़ी सेवाओं को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने में निर्णायक भूमिका निभाएँगी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों ने नव नियुक्त मुख्य सेविकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा यह आशा व्यक्त की कि वे बाल विकास, पोषण तथा महिला सशक्तिकरण की योजनाओं को नई दिशा देने में सक्रिय योगदान देंगी।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शिवा कांत, जिला कार्यक्रम अधिकारी तरुण कुमार, अतिरिक्त सांख्यिकी अधिकारी प्रीति सिंह, सीडीपीओ संध्या, चारु एवं कुलप्रीत सहित अनेक अधिकारी एवं कार्यकर्ता व मुख्य सेविकाएँ पूनम, रितु एवं ममता तिवारी भी उपस्थित रही।

  • Related Posts

    गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर गंगेश्वर दत्त शर्मा…

    Continue reading
    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    CJP Tiranga March Live Updates: दिल्ली में तिरंगा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

    • By TN15
    • October 18, 2026
    भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

    कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’

    • By TN15
    • October 18, 2026
    कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’

    FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?

    • By TN15
    • October 18, 2026
    FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?

    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    • By TN15
    • October 17, 2026
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    • By TN15
    • October 17, 2026
    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    • By TN15
    • October 17, 2026
    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह