पटना/नई दिल्ली। बिहार भाजपा नेता सुरेन्द्र कुमार सिंह ने मंगलवार को संसद में प्रस्तुत केन्द्रीय बजट को देश को विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने का रोड मैप करार देते हुए इसके लिए देश के प्रधान मंत्री तथा वित्त मंत्री को हार्दिक बधाई दी और धन्यवाद अदा किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में देश का जो आम बजट पेश किया है। इस बजट में बिहार के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं, जिनमें सड़क परियोजनाओं के लिए 26,000 करोड़ रुपये का प्रावधान शामिल हैं। बाढ़ प्रबंधन के लिए भी बिहार को 11,500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके अलावा 21,400 करोड़ रुपये की लागत से पीरपैंती में 2400 मेगावाट उत्पादन क्षमता वाले पावर प्लांट को मंजूरी दी गई। इस तरह से सिर्फ तीन परियोजनाओं के लिए ही राशि करीब 57.9 हजार करोड़ रुपये हो जाती है। इसके अलावा भी अन्य योजनाओं के लिए बिहार को सहायता मिली है।








