महापौर की सख्ती पर बाद आशा नगर में रोड पर जल जमाव का ऑन स्पॉट समाधान

 आदेश के बावजूद महीनों पैमाईस लटके होने से जारी जल जमाव से लोगों को नहीं मिल पा रहा था निजात 

 सांसत में पड़े लोगों से तीसरी बार शिकायत मिलने पर सख्त होकर दल बल के साथ मौके पर पहुंची महापौर 

 नगर निगम अमीन की पैमाईस के बाद तत्काल कच्चा नाला चिरवा कर महापौर ने शुरू कराई जल निकासी 

 

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया की सख्ती के बाद नगर निगम के वार्ड 40 में आशा नगर में रोड पर महीनों से जारी जल जमाव की समस्या का आखिरकार ऑन स्पॉट समाधान हो गया। सड़क पर नाला का पानी बहने से परेशानी में पड़े मुहल्लावासी लोगों से तीसरी बार शिकायत मिलने पर सख्त होकर महापौर दल बल के साथ मंगलवार को पुनः मौके पर पहुंचीं। नगर निगम के उपायुक्त गोपाल कुमार, अभियंता सुजय सुमन आदि की उपस्थिति में निगम के अमीन मुन्ना कुमार की पैमाईस के आधार पर सड़क की अतिक्रमित जमीन में महापौर श्रीमती सिकारिया ने तत्काल कच्चा नाला चिरवा कर जल निकासी को शुरू कराया।
यहां उल्लेखनीय है कि लोगों की लिखित शिकायत पर महापौर के आदेश के बावजूद महीनों पैमाईस कार्य को नगर निगम प्रशासन द्वारा महीनों से लटकाए होने से जारी जल जमाव से लोगों को निजात नहीं मिल पा रहा था। महापौर ने बताया कि सड़क की जमीन के दोनों छोरों पर शीघ्र ही पक्के नाले का निर्माण कराया जाएगा।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त