किसान के खेत से ट्यूबवेल की मोटर चुराने वाले दो चोर गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना रबूपुरा क्षेत्र के तीरथली गांव में रहने वाले एक किसान के फलैदा गांव में स्थित खेत से ट्यूबवेल की मोटर चोरी कर बाइक से भाग रहे दो बदमाश को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ा और उनकी धुनाई करने के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अमित कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 5 जून को दोपहर के समय बलाडा गांव में स्थित उनके खेत के ट्यूबवेल से दो चोर साहिब पुत्र नफीस तथा साजिद पुत्र हनीफ खेत में लगी ट्यूबवेल की मोटर चोरी करके मोटरसाइकिल पर लेकर जा रहे थे, तभी गांव के लोगों ने उन्हें देख लिया तथा पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की तथा उन्हें पड़कर थाने ले आए। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की ट्यूबवैल की मोटर व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान हरियाणा व गौतमबुद्धनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य चोरी की वारदात को किया जाना स्वीकार किया है। अभियुक्त साजिद पूर्व में भी चोरी की घटना में जेल जा चुका है।

  • Related Posts

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    देश की जनता ने सिर्फ SIR रद्द करने…

    Continue reading
    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

      मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’