दरभंगा के दो बिजनेसमैन कुर्सी पर बैठे-बैठे लुट गए

 कहीं आपके साथ भी तो नहीं हो रहा ये ‘खेल’

 दरभंगा। बिहार के दरभंगा में साइबर अपराधियों ने एक हफ्ते में दो बड़े व्यापारियों को निशाना बनाकर लगभग 11 लाख रुपये की ठगी कर ली है। एक घटना में NBPDCL अधिकारी बनकर एक बड़े नर्सिंग होम से बिजली बिल के नाम पर लगभग 3 लाख रुपये ठगे गए, जबकि दूसरे मामले में एक कपड़ा व्यापारी से बड़ी कंपनी का शोरूम दिलाने के बहाने लगभग 9 लाख रुपये की ठगी की गई। दोनों मामलों में दरभंगा के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।
पहली घटना में गुदरी बाजार के एक कपड़ा व्यापारी रानू कुमार से साइबर अपराधियों ने 8 लाख 55 हजार रुपये की ठगी की। पीड़ित व्यापारी को एक ब्रांडेड कंपनी के साथ व्यापार करने का ऑफर दिया गया और रजिस्ट्रेशन के लिए एक रिक्वेस्ट भेजा गया। 27 सितंबर को कंपनी के एक अज्ञात नंबर से विनोद पांडेय नाम के एक व्यक्ति ने फोन किया और रजिस्ट्रेशन के लिए 2 लाख 75 हजार रुपये नेफ्ट करने को कहा। पीड़ित ने पैसे भेज दिए। इसके बाद 10 अक्टूबर को NOC और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के लिए 5 लाख 90 हजार रुपये और मांगे गए। जब तीसरी किश्त की मांग की गई तो व्यापारी को ठगी का एहसास हुआ। तब तक साइबर अपराधियों ने 8 लाख 55 हजार रुपये की ठगी कर ली थी।
दूसरी घटना में शहर के एक बड़े नर्सिंग होम के डायरेक्टर सुजय मिश्रा को नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी (NBPDCL) के नाम से फोन आया। उन्हें बताया गया कि अगर उन्होंने 9 बजे तक अस्पताल का बिजली बिल जमा नहीं किया तो बिजली काट दी जाएगी। मरीजों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने 1 लाख 82 हजार रुपये का भुगतान कर दिया। बाद में उन्हें पता चाल कि मांगने वाला एक साइबर फ्रॉड है।
साइबर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से इस तरह के कॉल्स से सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस