काफिले के साथ सरेंडर करने निकले बाहुबली मुन्ना शुक्ला

 बृजबिहारी केस में मिली है सजा

 मुजफ्फरपुर/पटना। बृज बिहारी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद मुन्ना शुक्ला अपने मुजफ्फरपुर आवास से सैकड़ो गाड़ियों का काफिला लेकर सरेंडर करने पटना के लिए निकले। पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला पटना व्यवहार न्यायालय में आत्म समर्पण करने पहुंचे। मुजफ्फरपुर से पटना जाने के दौरान रास्ते में जगह जगह समर्थकों ने मुन्ना शुक्ला का स्वागत किया। बाहुबली विधायक की गाड़ी के पीछे लंबी गाड़ियों का काफिला साथ चल रहा था। अपने समर्थकों को देखकर मुन्ना शुक्ला भावुक हो गए और आंख से आंसू पोंछते नजर आए।
सुबह से ही उनके आवास पर समर्थकों की भाड़ी भीड़ जुटी हुई थी। समर्थको का काफिला मुन्ना शुक्ला के साथ पटना तक गया। रास्ते में मुन्ना शुक्ला ने खबरा स्थित शिव मंदिर में पूजा की। मुन्ना शुक्ला ने कहा कोर्ट के फैसले को सम्मान करते हैं, हम राजनीति का शिकार हुए हैं।
बता दे कि चर्चित बृज बिहारी हत्या कांड में सुप्रीम कोर्ट ने मुन्ना शुक्ला और पूर्वी चम्पारण के मंटू तिवारी पर जिला कोर्ट के आजीवन कारावास की सजा सुनाया है। साथ ही 15 दिन के अंदर दोनों को आत्मसमर्पण का आदेश दिया था। 13 जून 1998 को बृज बिहारी प्रसाद और उनके बॉडीगार्ड लक्ष्यमेश्वर साह की हत्या पटना में आईजीआईएमएस परिसर में कर दी गई थी। इसमें सूरजभान सिंह, मुन्ना शुक्ला, मंटू तिवारी, राजन तिवारी, समेत छह को पटना जिला कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पटना हाई कोर्ट ने सभी की सजा को खत्म कर दिया था लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई थी जिसमें मुन्ना शुक्ला व मंटू तिवारी को पुनः सजा हुई है।
करीब 26 वर्ष पूर्व तत्कालीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री एवं राजद के वरिष्ठ नेता बृजबिहारी प्रसाद की हत्या आइजीआइएमएस में गोलियों से छलनी करके कर दी गई थी। उस वक्त मुन्ना शुक्ला, सूरजभान सिंह सहित कई लोगो को इस हत्याकांड का अभियुक्त बनाया गया था।
पूरे लाव लश्कर के साथ राजद नेता बाहुबली मुन्ना शुक्ला पटना कोर्ट में समर्पण करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश का सामान करते हैं लेकिन रामदेवी के बयान को आप लोग देखिए, हम तो बस राजनीति का शिकार हुए हैं। न्यायिक प्रक्रिया क्या होती है वह आगे देखेंगे।
पूर्व मंत्री बृज बिहारी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद मुजफ्फरपुर की पूर्व सांसद रमा देवी ने कहा अमित शाह के प्रेशर पर यह फैसला आया है। बृज बिहारी की पत्नी व पूर्व सांसद रमा देवी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने न्याय किया है, इसके लिए धन्यवाद.. इस मामले में जो बच गए हैं उनको मां भगवती देखेंगी। इस मामले में फैसला आने में देरी पर उन्होंने कहा कि इससे अपराध बढ़ता है.. जल्द न्याय मिलने से अपराध घटता है। घटना के संबंध में बताते हुए वह भावुक हो गईं..कहती हैं, छोड़िए अब इससे क्या फायदा? बताती हैं कि जिस समय यह घटना घटी उस समय सांसद थीं।

  • Related Posts

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद…

    Continue reading
     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस