नरगाकोठी में क्षेत्रीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रारंभ

भागलपुर । भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के आयोजकत्व में पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रांगण में क्षेत्रीय एथलेटिक्स खेलकूद का उद्घाटन वरीय आरक्षी अधीक्षक भागलपुर आनंद कुमार, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम, क्षेत्रीय सचिव नकुल शर्मा ,प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख फणीश्वर नाथ, खेलकूद मार्गदर्शक एवं गया के विभाग प्रमुख ब्रह्मदेव प्रसाद, पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ मधुसूदन झा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
आनंद कुमार ने कहा कि खेलकूद की उपयोगिता खेल के मैदान के साथ-साथ जीवन के मैदान में है। वैश्विक स्तर पर खेल का बड़ा महत्व है। खेल में हम जीतते हैं किंतु हारने के बाद हमें कमियों का विश्लेषण करने का मौका मिलता है। जीवन को जीने की कला उसमें सहूलियत प्रदान करने वाला यह खेल के मैदान का अनुभव होगा। हमें अपने ईश्वर जिनकी पूजा करते हैं उनके गुणों को आत्मसात करना है।
ख्यालीराम ने कहा कि खेल के माध्यम से एकत्रित हुए हैं। खेलकूद के माध्यम से निर्माण शारीरिक, मानसिक दृष्टि से करना है बौद्धिक अपने आप आ जाएगा। खेल की दृष्टि से कैरियर बनाया जा सकता है। खेल खेल के माध्यम से सीख कर समाज जीवन के अन्य क्षेत्र में जाकर कार्य कर सकते हैं। प्रत्येक भैया बहन से आग्रह है खेल खेलते समय शरीर का अनुशासन बनाकर रखना है।
नकुल कुमार शर्मा द्वारा खेल की प्रस्तावना प्रस्तुत की गई।
प्रदीप कुमार कुशवाहा द्वारा दक्षिण बिहार भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के अंतर्गत निकलने वाले वार्षिक पत्रिका अर्चना के विमोचन पश्चात पत्रिका के बारे में बताया गया कि दक्षिण बिहार के 200 विद्यालय के अंतर्गत चलने वाले शिशु/ विद्या मंदिर के भैया बहनों की गतिविधि आधारित पत्रिका है। नंदकुमार इंदु द्वारा आगंतुक अतिथि एवं भैया बहन और आचार्य का आभार ज्ञापन किया गया। मंच संचालन खेलकूद के मार्गदर्शक एवं गया के विभाग प्रमुख ब्रह्मदेव प्रसाद द्वारा तथा परिचय महाविद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ठाकुर द्वारा किया गया। मशाल प्रज्वलित क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख फणीश्वर नाथ द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भागलपुर विभाग के प्रमुख विनोद कुमार ,विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, परमेश्वर कुमार, डॉ पूजा, डॉ मधुसूदन झा, राकेश पांडे ,ममता जायसवाल, गौरी शंकर मिश्र ;डॉ अजीत दुबे एवं शशि भूषण मिश्र उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे